Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

On: May 11, 2026 11:03 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

ब्ललाइंड मर्डर मिस्ट्री सुलझाने में ‘डिजिटल फॉरेंसिक’ ने निभाई अहम भूमिका; बंद शौचालय के पास मिला था शव, छोटा भाई गिरफ्तार

📍 चतरा | न्यूज़ स्केल लाइव

चतरा पुलिस ने चर्चित अनीश हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए बड़ा खुलासा किया है। सोमवार को चतरा एसडीपीओ (SDPO) संदीप सुमन ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अनीश की मौत किसी बाहरी रंजिश का नहीं, बल्कि आपसी धक्का-मुक्की और एक दर्दनाक हादसे का परिणाम थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक के छोटे भाई मनीष कुमार को गैर-इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

गुमशुदगी के बाद शौचालय के पास मिला था शव मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि मृतक अनीश ड्रग एडिक्ट (नशे का आदी) था। बीते 6 मार्च को परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके अगले ही दिन 7 मार्च को प्रखंड कार्यालय के पास एक बंद पड़े शौचालय के समीप से अनीश का शव बरामद हुआ था। 9 मार्च को परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद से पुलिस लगातार साक्ष्य जुटाने में लगी थी।

Also Read:कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

डिजिटल फॉरेंसिक और CCTV ने खोला राज यह पूरी तरह से एक ‘ब्लाइंड केस’ था, जिसे सुलझाने के लिए पुलिस टीम ने कई सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले। डिजिटल फॉरेंसिक जांच के दौरान एक बड़ा सुराग हाथ लगा। जांच में पता चला कि घटना वाली रात उस सुनसान जगह पर मृतक के अलावा एक और मोबाइल नंबर एक्टिव था। जब उस नंबर की गहराई से जांच की गई, तो वह मृतक के सगे भाई मनीष कुमार का निकला। पुलिस ने जब मनीष को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने सारा सच उगल दिया।

Also Read:नशा मुक्ति केंद्र के संचालक की आकस्मिक मौत, सफर के दौरान बिगड़ी थी तबीयत!

क्या हुआ था उस काली रात? गिरफ्तार मनीष ने पुलिस के सामने कबूल किया कि घटना की रात करीब 2 से 2:30 बजे वह अपने भाई अनीश को खोजते हुए बंद पड़े शौचालय की छत पर पहुंचा था। वहां अनीश नशे में धुत था। जब मनीष ने उसे घर चलने को कहा, तो दोनों के बीच बहस और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी दौरान अनीश सीढ़ियों से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। मनीष ने उसे मृत समझ लिया और घबराकर उसे खींचते हुए शौचालय की टंकी के पास लिटा दिया, ताकि यह महज एक हादसा लगे।

गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज पुलिस ने मनीष के खिलाफ सदर थाना में गैर-इरादतन हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई से हफ्तों से चल रहे इस रहस्यमयी केस का अंत हो गया है। पुलिस की इस वैज्ञानिक और तकनीकी जांच की चतरा में काफी चर्चा हो रही है।

Also Read:गांजा तस्करों का बड़ा सिंडिकेट धराया: 43 किलो गांजा, 3 पिस्टल और 2 कार के साथ 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शोले फिल्म जैसा हाई-ड्रामा: शादी की जिद पर अड़ा आशिक एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ा; प्रेमिका के पहुंचते ही नीचे उतरा

खौफनाक वारदात: पति ने ग्राइंडर मशीन से रेतकर की दिव्यांग पत्नी की निर्मम हत्या; आरोपी दौलत गिरफ्तार

दबंगों से त्रस्त स्वतंत्रता सेनानी का परिवार पलायन को मजबूर, प्रशासन मौन; मदद में उतरी कायस्थ महासभा

लोहरदगा में CSR कार्यों को मिलेगी नई गति, उपायुक्त ने हिण्डाल्को व बैंकों को सौंपे महत्वपूर्ण दायित्व

अनमैप्ड मतदाताओं के घर पहुंचे उपायुक्त, कराई मतदाता सूची मैपिंग

अंचल कार्यालय में म्यूटेशन कराने पहुंचे व्यक्ति के साथ मारपीट का आरोप, उपायुक्त और एसपी से शिकायत; चौकीदार ने आरोपों को नकारा

भंडरा प्रखंड में विकास कार्यों की समीक्षा और डीडीसी (DDC) राज महेश्वरम ने किया औचक निरीक्षण

अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में ₹7 करोड़ के घपले से मचा हड़कंप: सीएम योगी ने बनाई हाई-लेवल SIT; कर्मचारी के घर गोबर के ढेर से ₹10 लाख कैश बरामद

विमान हादसे में वायुसेना के 5 जांबाज जवान शहीद: लैंडिंग के वक्त क्रैश हुआ IAF का AN-32 परिवहन विमान; सह-पायलट सुरक्षित, मलबे से सुरक्षित निकाला

पारिवारिक रिश्तों को ताक पर रख भतीजे संग रहने की जिद पर अड़ी चाची: थाने में घंटों चली पंचायत

कलेक्ट्रेट में झारखंड शिक्षा परियोजना की हाई-लेवल बैठक: डीसी की घोषणा बेहतर काम करने वाले बीआरपी-सीआरपी के मानदेय में होगी 3% की वृद्धि

समाहरणालय से गूंजी नशा मुक्त भारत अभियान की गूंज: उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना; सैकड़ों दीदियों ने निकाली महा-रैली

Leave a Comment