Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गांजा तस्करों का बड़ा सिंडिकेट धराया: 43 किलो गांजा, 3 पिस्टल और 2 कार के साथ 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार!

On: May 11, 2026 8:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

उड़ीसा से बिहार ले जा रहे थे खेप; स्विफ्ट डिजायर कार की सीट में बना रखा था ‘क्रेट केबिन’ हथियारों से लैस थे अपराधी

📍 सिमडेगा | न्यूज़ स्केल लाइव

सिमडेगा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसपी (SP) को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थेथाईटांगर थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर पुलिस की स्पेशल टीम ने लगभग 43 किलो गांजा के साथ चार अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ-साथ तीन अवैध पिस्टल, मैगजीन, जिंदा कारतूस और दो कारें भी जब्त की गई हैं।

गुप्त सूचना पर बनी टीम, हथियारों के साथ पकड़ाए तस्कर जानकारी के अनुसार, 10 मई 2026 को सिमडेगा एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि उड़ीसा के बलांगीर से भारी मात्रा में गांजा लेकर एक स्विफ्ट डिजायर कार (OD 15X 4060) रांची की ओर जा रही है और तस्करों के पास अवैध हथियार भी हैं। सूचना के तुरंत बाद वरीय पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह और एसडीपीओ बैजू उरांव के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने टी टांगर थाना क्षेत्र के टुकुपानी स्कूल टोली के पास संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली।

Also Read:चंद्रनाथ हत्याकांड का बड़ा खुलासा: फास्टैग और 100+ CCTV से पकड़े गए हत्यारे; UP-बिहार से मुख्य शार्प शूटर समेत 5 गिरफ्तार!

कार की सीट के अंदर ‘गुप्त तहखाना’, एस्कॉर्ट कर रही थी दूसरी कार पुलिस की सघन तलाशी में कार की सीट के अंदर बेहद शातिराना तरीके से बनाए गए ‘गुप्त कैबिनेट’ (तहखाने) से 76 पैकेट में रखा कुल 42.990 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। मौके से दुर्गेश कुमार सिंह और दीपेश सिंह को गिरफ्तार किया गया। दुर्गेश की तलाशी में एक ऑटोमैटिक पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस मिले। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक और स्विफ्ट डिजायर कार (JH 01EQ 5615) को भी जब्त किया, जो गांजा लदे वाहन को एस्कॉर्ट कर रही थी। इसके साथ ही अभिषेक राय और उड़ीसा के मुख्य गांजा सप्लायर उछवा प्रधान उर्फ ‘उछवा दादा’ को दबोचा गया। अभिषेक राय की निशानदेही पर पहाड़ी झाड़ियों से दो और पिस्टल तथा दो मैगजीन बरामद किए गए।

बिहार-उड़ीसा के हैं तस्कर, खूंखार है आपराधिक इतिहास गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के भोजपुर निवासी दुर्गेश कुमार सिंह उर्फ डिंपल महतो, दीपेश सिंह, अभिषेक राय और उड़ीसा के बलांगीर निवासी उछवा प्रधान शामिल हैं। पूछताछ में इन्होंने कबूला है कि वे पहले भी इसी रास्ते से बिहार और यूपी में गांजा की खेप पहुंचा चुके हैं। पुलिस ने बताया कि इन तस्करों का लंबा आपराधिक इतिहास है और इनके खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट और NDPS एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। इस बेहद सफल छापेमारी दल में एसडीपीओ बैजू उरांव, टी टांगर थाना प्रभारी नवीन कुमार, जयकांत राय, सिमडेगा थाना प्रभारी संजीत कुमार, बांसजोर ओपी प्रभारी दीपेश कुमार और अन्य सशस्त्र बल के जवान मुख्य रूप से शामिल थे।

Also Read:खौफनाक वारदात: सनकी पिता ने कुल्हाड़ी से पत्नी, गर्भवती बेटी और जवान बेटे को काट डाला!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहन: खोटाही नदी के पास दो हाइवा में आमने-सामने भीषण टक्कर; जर्जर पुल बना हादसों का केंद्र

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

Leave a Comment