Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में चतरा के कचहरी चौक पर भाजयुमो का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पत्रकारिता की स्वतंत्रता और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की उठी मांग; भाजयुमो ने सरकार पर लगाए पुलिसिया उत्पीड़न के आरोप

चतरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष सुमन सौरभ तिवारी के नेतृत्व में शनिवार को चतरा के कचहरी चौक पर पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। भाजयुमो का आरोप है कि अभिषेक भारती ने सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न प्रकरण की खबर प्रसारित की थी। इसके बाद झारखंड सरकार ने विधायक को गिरफ्तार करने के बजाय पत्रकार को अपहरण के कथित झूठे मामले में गिरफ्तार कर लिया।

प्रदर्शन के जरिए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पत्रकारिता की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस पार्टी के इशारे पर पत्रकार के साथ पुलिसिया जुल्म किया गया, लॉकअप में मारपीट की गई और मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ। कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी की परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की।

वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की अहम भूमिका है। पत्रकार समाज की आवाज सामने लाने और जनहित के मुद्दे उजागर करने का काम करते हैं, इसलिए उनकी स्वतंत्रता और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र पांडे ने किया। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक शर्मा, प्रदीप सिंह, नवीन शाह, जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश गुप्ता, विद्यासागर आर्य, जिला महामंत्री कपिल पासवान, भाजपा जिला मंत्री शिवकुमार चौबे, चंपा साबरी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी काली यादव, युवा जिला मंत्री मनीष सिंह, मनजीत प्रधान, सुभाष सिंह, बबलू सिंह और भवानी राय समेत कई लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चेकिंग के दौरान बालू लदा ट्रेलर जब्त, चालक ने दिखाया दूसरे वाहन का चालान और कांटा स्लिप

1 दिसंबर से चतरा में झामुमो का अनिश्चितकालीन आंदोलन, प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया नौ सूत्री ज्ञापन

अनियंत्रित कोयला वाहन की चपेट में आने से दिहाड़ी मजदूर की मौत, आक्रोशित लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल हुए भावी जिप प्रत्याशी, दिवंगत शकुंतला देवी को दी श्रद्धांजलि

थाना गेट के पास चेकिंग में 6 किलो 158 ग्राम अफीम के साथ महिला और पुरुष गिरफ्तार

एसआईआर-2026 की समीक्षा को लेकर उपायुक्त की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने में सहयोग की अपील

Leave a Comment