Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नशा मुक्ति केंद्र के संचालक की आकस्मिक मौत, सफर के दौरान बिगड़ी थी तबीयत!

On: May 11, 2026 10:13 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कोलकाता जाने के क्रम में बिगड़ी हालत; रिम्स (RIMS) ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम, इसी साल 2 अप्रैल को में शुरू किया था केंद्र

📍 गिद्धौर (चतरा) | न्यूज़ स्केल लाइव

चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित बजरंगबली टोला में संचालित ‘नशा मुक्ति केंद्र’ के संचालक सुप्रियो बैराग (32 वर्ष) की आकस्मिक मौत की दुखद खबर सामने आई है। सुप्रियो मूल रूप से पश्चिम बंगाल (कोलकाता) के रहने वाले थे। समाज को नशामुक्त करने की दिशा में काम कर रहे युवा संचालक के इस तरह अचानक चले जाने से पूरे गिद्धौर इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

बस में सफर के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुप्रियो बैराग (पिता- जगरनाथ बैराग) बीते रविवार को अपने पैतृक घर कोलकाता जाने के लिए चतरा से बस में सवार हुए थे। सफर के दौरान जैसे ही बस हजारीबाग पहुंची, अचानक उनकी तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ने लगी। स्थिति बिगड़ती देख उन्हें तुरंत बस से उतारकर हजारीबाग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Also Read:नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार: 14.52 ग्राम ब्राउन शुगर और 55 हजार कैश के साथ दो तस्कर गिरफ्तार!

रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में टूटी सांसें हजारीबाग के अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें तुरंत रांची स्थित रिम्स (RIMS) रेफर कर दिया। लेकिन, विडंबना यह रही कि रांची पहुंचने से पहले ही रास्ते में सुप्रियो बैराग ने दम तोड़ दिया।घटना के बाद हजारीबाग में पुलिस और प्रशासन की मदद से शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद पार्थिव शरीर को उनके परिजनों को सौंपते हुए अंतिम संस्कार के लिए कोलकाता भेज दिया गया है। मालूम हो कि सुप्रियो बैराग ने युवाओं को नशे की लत से बचाने के एक नेक उद्देश्य के साथ बीते 2 अप्रैल को ही गिद्धौर में इस नशा मुक्ति केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया था। तब से वह पूरी लगन के साथ इस केंद्र का संचालन कर रहे थे। उनके आकस्मिक निधन से स्थानीय लोगों और उनके परिचितों में गहरा सन्नाटा और दुख व्याप्त है।

Also Read:खौफनाक वारदात: सनकी पिता ने कुल्हाड़ी से पत्नी, गर्भवती बेटी और जवान बेटे को काट डाला!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खौफनाक वारदात: पति ने ग्राइंडर मशीन से रेतकर की दिव्यांग पत्नी की निर्मम हत्या; आरोपी दौलत गिरफ्तार

दबंगों से त्रस्त स्वतंत्रता सेनानी का परिवार पलायन को मजबूर, प्रशासन मौन; मदद में उतरी कायस्थ महासभा

लोहरदगा में CSR कार्यों को मिलेगी नई गति, उपायुक्त ने हिण्डाल्को व बैंकों को सौंपे महत्वपूर्ण दायित्व

अनमैप्ड मतदाताओं के घर पहुंचे उपायुक्त, कराई मतदाता सूची मैपिंग

अंचल कार्यालय में म्यूटेशन कराने पहुंचे व्यक्ति के साथ मारपीट का आरोप, उपायुक्त और एसपी से शिकायत; चौकीदार ने आरोपों को नकारा

भंडरा प्रखंड में विकास कार्यों की समीक्षा और डीडीसी (DDC) राज महेश्वरम ने किया औचक निरीक्षण

अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में ₹7 करोड़ के घपले से मचा हड़कंप: सीएम योगी ने बनाई हाई-लेवल SIT; कर्मचारी के घर गोबर के ढेर से ₹10 लाख कैश बरामद

विमान हादसे में वायुसेना के 5 जांबाज जवान शहीद: लैंडिंग के वक्त क्रैश हुआ IAF का AN-32 परिवहन विमान; सह-पायलट सुरक्षित, मलबे से सुरक्षित निकाला

पारिवारिक रिश्तों को ताक पर रख भतीजे संग रहने की जिद पर अड़ी चाची: थाने में घंटों चली पंचायत

कलेक्ट्रेट में झारखंड शिक्षा परियोजना की हाई-लेवल बैठक: डीसी की घोषणा बेहतर काम करने वाले बीआरपी-सीआरपी के मानदेय में होगी 3% की वृद्धि

समाहरणालय से गूंजी नशा मुक्त भारत अभियान की गूंज: उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना; सैकड़ों दीदियों ने निकाली महा-रैली

डीटीओ का महा-अभियान: सड़क सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 34 भारी वाहनों पर ₹2,53,000 का लगाया कड़ा जुर्माना

Leave a Comment