Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

On: May 11, 2026 10:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया हत्याकांड का खुलासा; जमीन बेचकर बेटियों की शादी करना चाहता था पिता, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

📍 चतरा | न्यूज़ स्केल लाइव

चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लारालुटूदाग गांव में बीते 10 मई को हुई वृद्ध कुलेश्वर यादव की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। महज 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि कुलेश्वर यादव की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उनके अपने ही बेटे और बहू ने मिलकर की थी। जमीन विवाद बना खून के रिश्ते का दुश्मन सोमवार को एसडीपीओ (SDPO) संदीप सुमन ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस नृशंस हत्याकांड की मुख्य वजह जमीन विवाद थी। जानकारी के अनुसार, मृतक कुलेश्वर यादव ने दो शादियां की थीं। आरोपी पुत्र भोला यादव उनकी पहली पत्नी की संतान है, जबकि दूसरी पत्नी से उनकी तीन बेटियां हैं। कुलेश्वर यादव अपनी कुछ जमीन बेचकर दूसरी पत्नी की बेटियों की शादी करना चाहते थे।

Also Read:रिश्तों का कत्ल: कलियुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, वारदात में पत्नी और साला भी शामिल!

बेटे-बहू ने पाइप से पीटकर ली जान जमीन बेचने के फैसले का भोला यादव और उसकी पत्नी पूनम देवी पुरजोर विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। घटना के दिन विवाद इतना बढ़ गया कि भोला यादव और उसकी पत्नी ने मिलकर पहले लोहे के पाइप से कुलेश्वर यादव की बेरहमी से पिटाई की और फिर गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में राजपुर थाना में कांड संख्या 23/26 के तहत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी पति भोला यादव और उसकी पत्नी पूनम देवी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।इस सफल उद्भेदन में राजपुर थाना पुलिस की सक्रियता सराहनीय रही, जिसने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर एक दिन के भीतर सच सामने ला दिया।

Also Read:करोड़ों Android यूजर्स के लिए हाई अलर्ट: आपके फोन में है सेंधमारी का बड़ा खतरा, भारत सरकार ने जारी की सख्त चेतावनी!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में ₹7 करोड़ के घपले से मचा हड़कंप: सीएम योगी ने बनाई हाई-लेवल SIT; कर्मचारी के घर गोबर के ढेर से ₹10 लाख कैश बरामद

विमान हादसे में वायुसेना के 5 जांबाज जवान शहीद: लैंडिंग के वक्त क्रैश हुआ IAF का AN-32 परिवहन विमान; सह-पायलट सुरक्षित, मलबे से सुरक्षित निकाला

पारिवारिक रिश्तों को ताक पर रख भतीजे संग रहने की जिद पर अड़ी चाची: थाने में घंटों चली पंचायत

कलेक्ट्रेट में झारखंड शिक्षा परियोजना की हाई-लेवल बैठक: डीसी की घोषणा बेहतर काम करने वाले बीआरपी-सीआरपी के मानदेय में होगी 3% की वृद्धि

समाहरणालय से गूंजी नशा मुक्त भारत अभियान की गूंज: उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना; सैकड़ों दीदियों ने निकाली महा-रैली

डीटीओ का महा-अभियान: सड़क सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 34 भारी वाहनों पर ₹2,53,000 का लगाया कड़ा जुर्माना

मजदूर आंध्र प्रदेश पहुंचते ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता: परिवार को पालने गया था सूफारी; ठेकेदार ने झाड़ा पल्ला

पुलिस का मादक पदार्थों के खिलाफ प्रहार: थाना प्रभारी पुरुषोत्तम की अगुवाई में चला महा-जागरूकता अभियान; नशा मुक्त समाज का लिया संकल्प

एसपी की गुप्त सूचना पर पुलिस का बड़ा एक्शन: ₹2.5 लाख के ब्राउन शुगर के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार; तीन का रहा है खूंखार आपराधिक इतिहास

एम्स देवघर के डॉक्टरों का बड़ा कमाल: संताल परगना में पहली बार महिला को लगा ‘एडवांस पेसमेकर’; नवीनतम तकनीक से दी गई नई जिंदगी

आगामी चुनाव को लेकर राजद की बड़ी बैठक: मीडिया प्रभारी ने बीएलए-2 को सौंपी सांगठनिक जिम्मेदारी; वोटर लिस्ट से न छूटे कोई योग्य नाम

भंडरा में 5 दिवसीय महा-कैंप: 16 से 20 जून तक पंचायत स्तर पर बनेंगे जाति, आय और मृत्यु प्रमाण पत्र

Leave a Comment