Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

वन क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी, वन विभाग और एसएसबी का अफीम की अवैध खेती के खिलाफ सर्च एवं जागरूकता अभियान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भांग वन में जोत-कोड़ का प्रमाण मिला, वन प्रमंडल पदाधिकारी बोले- अवैध पोस्ता की खेती कानूनन अपराध

चतरा। चतरा दक्षिणी वन प्रमंडल के सुरक्षित वन क्षेत्रों में अफीम/पोस्ता की अवैध खेती की रोकथाम के लिए वन विभाग लगातार निगरानी और जागरूकता अभियान चला रहा है। इसी क्रम में शनिवार, 28 नवंबर 2026 को चतरा वन प्रक्षेत्र के विभिन्न सुदूरवर्ती एवं दुर्गम क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। ड्रोन कैमरे से संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की गई, जबकि वन विभाग और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की टीम ने संयुक्त रूप से सर्च एवं जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को अवैध पोस्ता की खेती न करने का संदेश दिया।

चतरा वन प्रक्षेत्र के भांग वन सहित अन्य सुरक्षित वन क्षेत्रों के दुर्गम इलाकों में ड्रोन की मदद से जांच की गई। इस दौरान वन भूमि पर अफीम की अवैध खेती की आशंका वाले क्षेत्रों का जायजा लिया गया। जांच में अफीम की खेती अथवा इसके लिए जोत-कोड़ का प्रमाण पाया गया। ड्रोन निगरानी अभियान में सदर प्रभारी वनपाल कमल किशोर, प्रभारी वनरक्षी राकेश कुमार, खुर्शीद आलम, जीआईएस सेल के सुजोय घोष और पशुरक्षक शामिल रहे।

वहीं, पिरी वन क्षेत्र के हुडमूड, बेस और तिलरा सहित कई सुरक्षित वन क्षेत्रों में वन विभाग और एसएसबी की टीम ने संयुक्त सर्च एवं जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने वन क्षेत्रों का भ्रमण कर अवैध खेती की आशंका वाले स्थलों की जांच की, जहां जोत-कोड़ या खेती का प्रमाण नहीं मिला। अभियान के दौरान लोगों को वन भूमि पर अफीम की अवैध खेती न करने तथा वन एवं पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

दक्षिणी एवं उत्तरी वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी अहमद बेलाल अनवर ने कहा कि वन भूमि पर अवैध रूप से पोस्ता (अफीम) की खेती करना कानूनन अपराध है। वन क्षेत्रों को अवैध खेती और अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए विभाग पूरी तरह सतर्क है और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि अवैध गतिविधियों की पहचान के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग हो रहा है। ड्रोन कैमरे और भौगोलिक सूचना प्रणाली की सहायता से दुर्गम एवं संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी अवैध गतिविधि का समय रहते पता लगाकर कार्रवाई की जा सके।

वन प्रमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण और अफीम की अवैध खेती के खिलाफ विभाग का अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने आमजनों से अपील की कि वन क्षेत्रों में अवैध पोस्ता की खेती या किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें और वन संपदा तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में सक्रिय सहयोग दें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चेकिंग के दौरान बालू लदा ट्रेलर जब्त, चालक ने दिखाया दूसरे वाहन का चालान और कांटा स्लिप

1 दिसंबर से चतरा में झामुमो का अनिश्चितकालीन आंदोलन, प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया नौ सूत्री ज्ञापन

अनियंत्रित कोयला वाहन की चपेट में आने से दिहाड़ी मजदूर की मौत, आक्रोशित लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल हुए भावी जिप प्रत्याशी, दिवंगत शकुंतला देवी को दी श्रद्धांजलि

थाना गेट के पास चेकिंग में 6 किलो 158 ग्राम अफीम के साथ महिला और पुरुष गिरफ्तार

एसआईआर-2026 की समीक्षा को लेकर उपायुक्त की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने में सहयोग की अपील

Leave a Comment