Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

51 नवनियुक्त सहायक आचार्यों को उपायुक्त ने दिया नियुक्ति पत्र, झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े में हुआ समारोह

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भाषा और गणित-विज्ञान विषय के शिक्षकों को मिली नियुक्ति; उपायुक्त बोले- निष्ठा और समर्पण से दें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

चतरा। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत 28 नवंबर 2026 को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन, चतरा के सभागार में नवनियुक्त सहायक आचार्यों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त रवि आनंद ने भाषा एवं गणित-विज्ञान विषय के कुल 51 नवनियुक्त सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपा।

इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी नवनियुक्त सहायक आचार्यों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपेक्षा जताई कि सभी शिक्षक पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उल्लेखनीय है कि भाषा विषय के 32 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 12 नवंबर 2026 को और गणित-विज्ञान विषय के 19 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 17 नवंबर 2026 को संपन्न हुई थी। इसी प्रक्रिया के बाद सभी 51 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए।

समारोह में अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सांसद प्रतिनिधि, चतरा एवं सिमरिया विधायक प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चेकिंग के दौरान बालू लदा ट्रेलर जब्त, चालक ने दिखाया दूसरे वाहन का चालान और कांटा स्लिप

1 दिसंबर से चतरा में झामुमो का अनिश्चितकालीन आंदोलन, प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया नौ सूत्री ज्ञापन

अनियंत्रित कोयला वाहन की चपेट में आने से दिहाड़ी मजदूर की मौत, आक्रोशित लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल हुए भावी जिप प्रत्याशी, दिवंगत शकुंतला देवी को दी श्रद्धांजलि

थाना गेट के पास चेकिंग में 6 किलो 158 ग्राम अफीम के साथ महिला और पुरुष गिरफ्तार

एसआईआर-2026 की समीक्षा को लेकर उपायुक्त की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने में सहयोग की अपील

Leave a Comment