Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

87 वर्षीय आंदोलनकारी लक्ष्मी कांत की अनिश्चितकालीन हड़ताल एक महीने के लिए स्थगित; SDO के आश्वासन पर बनी सहमति!

On: May 11, 2026 9:54 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

DC के निर्देश पर SDO ने की वार्ता; भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई, श्मशान घाट और सरकारी तालाब की जमीन बचाने का मिला भरोसा

📍 चतरा | न्यूज़ स्केल लाइव

चतरा में व्याप्त भ्रष्टाचार, लूटपाट और भू-माफियाओं के आतंक के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस (1 मई 2026) से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे 87 वर्षीय वयोवृद्ध झारखंड आंदोलनकारी लक्ष्मी कांत शुक्ला ने अपना धरना एक महीने के लिए स्थगित कर दिया है। चतरा उपायुक्त (DC) रवि आनंद के कड़े निर्देश के बाद प्रशासन हरकत में आया और वार्ता के बाद यह फैसला लिया गया। SDO, BDO और CO ने की वार्ता, मिला कार्रवाई का भरोसा हड़ताल समाप्त कराने के लिए चतरा अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) जहूर आलम की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय वार्ता हुई। इस दौरान चतरा सदर बीडीओ (BDO) हरिनाथ महतो और सदर अंचल अधिकारी (CO) अनिल कुमार भी मौजूद रहे। लंबी बातचीत के बाद प्रशासन ने आंदोलनकारी की सभी जायज मांगों पर त्वरित कार्रवाई का ठोस आश्वासन दिया है।

SDO जहूर आलम ने दिए ये सख्त निर्देश: एसडीओ ने श्री शुक्ला को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों का असर अगले एक महीने के अंदर धरातल पर दिखने लगेगा। उन्होंने अंचल अधिकारियों और संबंधित कर्मियों के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं: नकल की कॉपी: केस के फाइनल फैसले के 15 दिनों के अंदर पार्टियों को नकल की कॉपी देना अनिवार्य होगा। पारदर्शिता: फाइनल फैसले से पहले नकल कॉपी से जुड़ा कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। स्टेटस रिपोर्ट: केस की ‘स्टेटस रिपोर्ट’ हर महीने के वर्किंग डे (कार्य दिवस) पर अनिवार्य रूप से नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। श्मशान की जमीन: एसडीओ ने स्पष्ट किया कि श्मशान घाट की जमीन पूरी तरह से सुरक्षित है और उस पर कोई अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Also Read:चंद्रनाथ हत्याकांड का बड़ा खुलासा: फास्टैग और 100+ CCTV से पकड़े गए हत्यारे; UP-बिहार से मुख्य शार्प शूटर समेत 5 गिरफ्तार!

आंदोलनकारी के गंभीर आरोप: ‘भू-माफियाओं ने बेच दिया सरकारी तालाब’ विदित हो कि 87 वर्षीय लक्ष्मी कांत शुक्ला सरकारी सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ रहे हैं। उनके प्रमुख आरोप बेहद गंभीर हैं: अनाज घोटाला: सरकारी अनाज गोदाम से करोड़ों रुपये का अनाज रहस्यमय तरीके से गायब है। सरकारी तालाब पर कब्जा: शहर के बीचों-बीच स्थित दो एकड़ दस डिसमिल (2.10 एकड़) सरकारी तालाब की जमीन को भू-माफियाओं ने धोखाधड़ी से कब्जा कर बेच दिया है। प्रशासन कोर्ट से केस जीतने के बाद भी जमीन को अतिक्रमण मुक्त नहीं करा पाया है। श्मशान घाट पर अतिक्रमण: सैकड़ों सालों से जिस भूमि का इस्तेमाल श्मशान घाट के रूप में हो रहा है, उस पर भू-माफियाओं द्वारा लगातार कब्जा किया जा रहा है और अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। प्रशासन के इस लिखित और मौखिक आश्वासन के बाद अब देखना यह है कि अगले एक महीने में चतरा के भू-माफियाओं और भ्रष्ट सिस्टम पर कितनी लगाम कसी जाती है।

Also Read: BJP की बड़ी संगठनात्मक बैठक: बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत होगा संगठन, जन-जन तक पहुंचेंगे PM मोदी के कार्य!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहन: खोटाही नदी के पास दो हाइवा में आमने-सामने भीषण टक्कर; जर्जर पुल बना हादसों का केंद्र

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

Leave a Comment