Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चंद्रनाथ हत्याकांड का बड़ा खुलासा: फास्टैग और 100+ CCTV से पकड़े गए हत्यारे; UP-बिहार से मुख्य शार्प शूटर समेत 5 गिरफ्तार!

On: May 11, 2026 2:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के करीबी की बीच सड़क हुई थी हत्या; कुख्यात चंदन मिश्रा गैंग का आया नाम, पुलिस अब मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गत 6 तारीख की रात बीच सड़क पर हुई इस हत्या के तार दूसरे राज्यों से जुड़े होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने अपनी सघन जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उत्तर प्रदेश और बिहार से मुख्य शार्प शूटर सहित कुल 5 खूंखार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

फास्टैग (FASTag) और 100+ CCTV से मिला सुराग पुलिस सूत्रों के अनुसार, बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के लिए बेहद शातिराना तरीका अपनाया था। लेकिन रास्ते में चंद्रनाथ की गाड़ी को “अटकाने” और वारदात के बाद भागने में इस्तेमाल की गई गाड़ी पर लगे ‘फास्टैग’ (FASTag) ने उन्हें पकड़वा दिया। जांचकर्ताओं ने निवेदिता सेतु, डानकुनी और द्वितीय हुगली सेतु के टोल गेटों सहित 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। टोल प्लाजा से मिली पेमेंट डिटेल्स के जरिए पुलिस को आरोपियों की सटीक लोकेशन और मूवमेंट का सुराग मिल गया।

Also Read:खौफनाक वारदात: सनकी पिता ने कुल्हाड़ी से पत्नी, गर्भवती बेटी और जवान बेटे को काट डाला!

UP से मुख्य शार्प शूटर ‘राज सिंह’ गिरफ्तार शुरुआती जांच में ही स्पष्ट हो गया था कि सुपारी किलर दूसरे राज्य से बुलाए गए थे। इसके बाद पुलिस की दो अलग-अलग टीमें यूपी और बिहार भेजी गईं। यूपी में की गई छापेमारी में विशाल नामक अपराधी को पकड़ा गया। उससे हुई पूछताछ के बाद हत्याकांड के मुख्य शार्प शूटर राज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। राज सिंह ने ही सबसे पहले गोली चलाई थी। वह मूल रूप से बिहार के बक्सर का रहने वाला है, लेकिन यूपी के बलिया से ऑपरेट करता है। वारदात के बाद वह अयोध्या भाग गया था और वहीं छिपा हुआ था।

बिहार के बक्सर से दो और गुर्गे अरेस्ट दूसरी ओर, पुलिस की दूसरी टीम ने बिहार के बक्सर में छापेमारी कर इस हत्याकांड में शामिल दो और अपराधियों को धर दबोचा है। इनकी पहचान मयंक मिश्रा और विक्की मौर्य के रूप में हुई है। मयंक मिश्रा बिहार के कुख्यात सुपारी किलर ‘चंदन मिश्रा गैंग’ का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। पुलिस इन दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता ला रही है।

अब ‘मास्टरमाइंड’ की तलाश तेज इन पांचों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और जांचकर्ताओं का पूरा फोकस अब इस पूरे हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता (Mastermind) पर है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मुख्यमंत्री के करीबी चंद्रनाथ की हत्या की सुपारी आखिर किसने और क्यों दी थी, और इस खूनी साजिश के पीछे असली मकसद क्या था। जल्द ही इस मामले में कई और सफेदपोश चेहरों से नकाब उठने की उम्मीद है।

Also Read:इंसानियत शर्मसार: शराबी पिता ने 5 महीने की दुधमुंही बच्ची को मुक्कों से पीटकर मार डाला, शव डस्टबिन में फेंका!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहन: खोटाही नदी के पास दो हाइवा में आमने-सामने भीषण टक्कर; जर्जर पुल बना हादसों का केंद्र

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

Leave a Comment