Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

इंसानियत शर्मसार: शराबी पिता ने 5 महीने की दुधमुंही बच्ची को मुक्कों से पीटकर मार डाला, शव डस्टबिन में फेंका!

On: May 11, 2026 12:00 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

खौफनाक वारदात; रोने पर बेरहम पिता ने ली मासूम की जान, कूड़े की गाड़ी में गया शव, धापा डंपिंग ग्राउंड में तलाश जारी

महानगर कोलकाता से एक दिल दहला देने वाली और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मैदान थाना इलाके में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 5 महीने की दुधमुंही बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी और अपना जुर्म छिपाने के लिए मासूम के शव को डस्टबिन में फेंक दिया। पुलिस ने इस अमानवीय कृत्य के आरोप में निर्दयी पिता देबोजीत जाना को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को अभियुक्त को बैंकशाल अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 22 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

रोने पर शराबी पिता ने मुक्कों से पीटा पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह खौफनाक घटना करीब तीन-चार दिन पहले की है। आरोपी देबोजीत शराब का भारी आदी है और उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार बताई जाती है। घटना की रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तीखा विवाद हुआ था। इसी दौरान बिस्तर पर लेटी 5 महीने की बच्ची लगातार रोने लगी। शराब के नशे में धुत पिता को बच्ची का रोना इतना नागवार गुजरा कि उसने मासूम को चुप कराने के लिए उसे मुक्कों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। शव को प्लास्टिक में भर डस्टबिन में फेंका पिटाई के कुछ देर बाद जब बच्ची ने हलचल बंद कर दी, तो आरोपी को अहसास हुआ कि उसकी दर्दनाक मौत हो चुकी है। अपने जघन्य अपराध को छिपाने के लिए उसने मासूम के शव को एक प्लास्टिक की थैली में भरा और पास के एक डस्टबिन में ले जाकर फेंक दिया। अगले दिन सुबह कचरा उठाने वाली गाड़ी आई और वह हमेशा की तरह कचरे के साथ बच्ची के शव को भी लेकर चली गई।

Also Read:खौफनाक वारदात: दूसरी शादी से भड़की 4 बच्चों की मां; आखिरी मुलाकात के बहाने बुलाकर प्रेमी देवर का काटा प्राइवेट पार्ट!

पड़ोसियों के शक से खुला राज, डंपिंग ग्राउंड में तलाश इलाके के लोगों को जब बच्ची काफी समय तक दिखाई नहीं दी, तो उन्हें किसी अनहोनी या अपहरण का संदेह हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने तुरंत बच्ची की तलाश शुरू की। जब पिता देबोजीत से सख्ती से पूछताछ की गई, तो वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। हैरानी और दुख की बात यह है कि पुलिस अभी तक मासूम का शव बरामद नहीं कर पाई है। आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस की टीमें धापा डंपिंग ग्राउंड और शहर के अन्य संभावित इलाकों में शव की सघन तलाश कर रही हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर शव की सटीक लोकेशन पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहन: खोटाही नदी के पास दो हाइवा में आमने-सामने भीषण टक्कर; जर्जर पुल बना हादसों का केंद्र

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

Leave a Comment