Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पलामू को उप-राजधानी बनाने की मांग ने पकड़ा जोर: BJP नेता अरविंद तिवारी की मुहिम को मिला विधायक जयराम महतो का साथ!

On: May 9, 2026 2:05 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सीएम हेमंत सोरेन पर वादाखिलाफी का आरोप: 2019 और 2024 में सत्ता मिलने के बावजूद भूला उप-राजधानी बनाने का वादा, अब सदन से लेकर सड़क तक गूंजेगा मुद्दा

📍 पलामू/रांची | न्यूज स्केल लाइव

झारखंड की सियासत में पलामू को उप-राजधानी (Sub-Capital) बनाने का मुद्दा एक बार फिर से पूरी तरह गरमा गया है। भौगोलिक और रणनीतिक रूप से बेहद अहम इस क्षेत्र को उसका वाजिब हक दिलाने के लिए अब राजनीतिक लामबंदी शुरू हो गई है। पलामू के रहने वाले भाजपा के मुखर युवा नेता अरविंद कुमार तिवारी की इस पुरानी मुहिम को अब डुमरी के तेजतर्रार विधायक जयराम महतो का भी पुरजोर समर्थन मिल गया है।

हेमंत सोरेन पर ‘वादाखिलाफी’ का सीधा आरोप भाजपा नेता अरविंद कुमार तिवारी ने इस मांग को लेकर पूर्व में भी सरकार और भाजपा के शीर्ष नेताओं को पत्र लिखकर कड़ा आग्रह किया था। श्री तिवारी ने सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए याद दिलाया कि सीएम ने अपने पलामू दौरे के क्रम में जनता से स्पष्ट वादा किया था कि 2019 में सत्ता में आने पर पलामू को उप-राजधानी बनाया जाएगा। लेकिन 2019 के बाद अब 2024 में भी हेमंत सोरेन सत्ता पर काबिज हैं, इसके बावजूद पलामू की इस जायज मांग पर विचार तक नहीं किया गया। अन्य राजनीतिक दलों ने भी इस मुद्दे पर सिर्फ चुप्पी ही साधी है।

Also Read: झारखंड में टेंडर घोटाला की गूंज: ग्रामीण कार्य विभाग में रिश्तेदारों को बांटे जा रहे ठेके? BJP नेता ने पूर्व मुख्यमंत्री से की बड़ी मांग!

विधायक जयराम महतो के समर्थन से मिली नई धार लंबे समय से ठंडे बस्ते में पड़ी इस मांग को अब डुमरी विधायक जयराम महतो के साथ से नई ताकत और ऊर्जा मिल गई है। जयराम महतो ने इस मांग का पुरजोर समर्थन करते हुए साफ कहा है कि प्रशासनिक और विकास के दृष्टिकोण से पलामू को उप-राजधानी का दर्जा मिलना ही चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि वे इस ज्वलंत मुद्दे पर सीधे सरकार से बात करेंगे। जयराम महतो के इस समर्थन से यह मुद्दा राजनीतिक गलियारों में हॉट टॉपिक बन गया है।

आखिर क्यों जरूरी है पलामू को उप-राजधानी बनाना? झारखंड के पश्चिमी भाग में स्थित पलामू अपना एक विशेष भौगोलिक और रणनीतिक महत्व रखता है। लंबे समय से यह तर्क दिया जा रहा है कि प्रशासनिक सुविधाओं की पहुंच आसान करने और इस पूरे प्रमंडल के समुचित विकास के लिए इसे उप-राजधानी बनाया जाना तकनीकी और व्यावहारिक रूप से बेहद उपयुक्त है। अब अरविंद तिवारी और जयराम महतो जैसे नेताओं के मुखर होने से यह तय माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह मांग एक बड़े आंदोलन का रूप ले सकती है।

Also Read:बिहार में सम्राट सरकार का महा-विस्तार: नीतीश के बेटे बने स्वास्थ्य मंत्री, CM ने गृह रखा अपने पास; देखें मंत्रियों की पूरी लिस्ट!
Also Read: तमिलनाडु में थलपति विजय का राज: TVK को मिला बहुमत का आंकड़ा, 11 लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

भंडरा में बड़ा सड़क हादसा टला: नशे में धुत चालक ने चावल लदे कंटेनर को खेत में उतारा, ग्रामीण और चालक बाल-बाल बचे

खौफनाक मर्डर मिस्ट्री: प्रेम-प्रसंग में युवक की बेरहमी से हत्या; आरी और ग्राइंडर से शव के टुकड़े कर जंगल में जलाया, प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार

सड़क हादसा: बाजार से लौट रहे दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, हेलमेट न पहनना बना काल

Leave a Comment