# जनजातीय गौरव दिवस की सफलता पर जय श्रीराम समिति ने की समीक्षा बैठक, सभी सरना एवं सनातन समाज के लोगों के प्रति जताया आभार
**लोहरदगा।** आज जय श्रीराम समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हटिया गार्डन स्थित जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष बजरंग करूवा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से 23 नवंबर को गुमला जिले के घाघरा में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह की सफलता को लेकर समीक्षा की गई। इस दौरान कार्यक्रम में लोहरदगा जिले से बड़ी संख्या में पहुंचे समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सरना-सनातन समाज के लोगों की सहभागिता की सराहना करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बजरंग करूवा ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जय श्रीराम समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का इतनी बड़ी संख्या में एकजुट होकर घाघरा पहुंचना संगठन की एकता, सक्रियता और सामाजिक समर्पण को प्रदर्शित करता है। इसके लिए मैं समिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि जिस तरह समिति के सभी सदस्यों ने शपथ ग्रहण समारोह एवं जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में अपनी भारी उपस्थिति दर्ज कराते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उसी तरह भविष्य में भी प्रत्येक सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम में इसी उत्साह और एकजुटता के साथ अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। संगठन की असली ताकत उसकी एकता और सदस्यों की सक्रियता है।
वहीं जिला संरक्षक लक्ष्मी भगत ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा को नमन करने के लिए विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के लोग घाघरा की धरती पर एकत्रित हुए। विशेष रूप से जय श्रीराम समिति के आह्वान पर लोहरदगा जिले के सरना एवं सनातन समाज के लोगों ने जिस उत्साह और एकजुटता के साथ अपनी सहभागिता निभाई, वह सराहनीय एवं प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि सरना हो या सनातन, हम सभी की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता हमारी पहचान है। भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में सभी का एक मंच पर एकत्रित होना समाज की एकजुटता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
उन्होंने जय श्रीराम समिति की ओर से लोहरदगा जिले के समस्त सरना एवं सनातन समाज के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी सभी लोग इसी प्रकार कदम से कदम मिलाकर चलेंगे और सामाजिक एकता एवं संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि आपसी सहयोग, समन्वय और भाईचारे के बल पर संगठन आने वाले दिनों में और अधिक मजबूत होगा।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने भी जनजातीय गौरव दिवस समारोह की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में आयोजित होने वाले सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों को और अधिक भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया। साथ ही संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने पर बल दिया गया।
अंत में समिति की ओर से जनजातीय गौरव दिवस समारोह में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले लोहरदगा जिले के सभी सरना, सनातन समाज, सामाजिक संगठनों एवं समिति के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
मौके पर जिला संरक्षक लक्ष्मी नारायण भगत,शैलेश कुशवाहा,अजय सोनी,अनूप गुप्ता, जिला अध्यक्ष बजरंग करूवा जिला कोषाध्यक्ष विक्की कसेरा महिला महामंत्री जान्हवी गोयल, संगठन मंत्री गुड़िया देवी स्वास्थ्य प्रभारी ओम महतो उपेंद्र कुशवाहा संजीव रेड्डी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे l
























Total Users : 1283607
Total views : 3160010