Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त की अध्यक्षता में विकास समन्वय की बैठक आयोजित, विभिन्न विभागों की योजनाओं के समयबद्ध निष्पादन एवं लंबित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

*उपायुक्त की अध्यक्षता में विकास समन्वय की बैठक आयोजित, विभिन्न विभागों की योजनाओं के समयबद्ध निष्पादन एवं लंबित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश*

================

*लोहरदगा।*

 

उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में विकास समन्वय की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन में अन्य विभागों के साथ समन्वय की आवश्यकता से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई तथा योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

बैठक में आइटीडीए अंतर्गत मसना स्थल की घेराबंदी हेतु ग्राम सभा आयोजित कराने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी, सेन्हा को दिया गया। पेशरार प्रखंड के पुंदाग-हुसरू पथ पर पुंदाग नदी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य मात्र 57 प्रतिशत पूर्ण होने पर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। इस संबंध में उप विकास आयुक्त एवं कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल को योजना के कार्य एवं व्यय राशि की अद्यतन स्थिति की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।

 

श्रम विभाग अंतर्गत लेबर-कम-फैसिलिटेशन सेंटर के निर्माण हेतु उपयुक्त भूमि का चयन कर सभी अंचल अधिकारियों को प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत बैंक शाखाओं में लंबित आवेदनों का फॉलोअप कर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र को दिया गया, ताकि आवेदकों को योजना का लाभ शीघ्र मिल सके।

 

सीएसआर मद से 10 विद्यालयों में अतिरिक्त कमरा निर्माण, 21 विद्यालयों में वृहद मरम्मति तथा 12 विद्यालयों में नए शौचालय निर्माण कार्य की प्रगति की जांच शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंताओं से कराने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया। जिला स्तर पर कला केंद्र निर्माण हेतु चयनित भूमि की फिजिबिलिटी जांच कराने का निर्देश जिला खेल पदाधिकारी, लोहरदगा को दिया गया।

 

केंद्र प्रायोजित पेंशन योजनाओं के अंतर्गत छूटे हुए लाभुकों का डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने के लंबित कार्य को पूर्ण करने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को दिया गया। साथ ही राज्य एवं केंद्र प्रायोजित पेंशन योजनाओं में छूटे हुए लाभुकों के आधार गैप से संबंधित लंबित कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

 

गव्य विकास योजनाओं के लंबित लक्ष्यों की पूर्ति हेतु ग्राम सभा आयोजित कर प्रखंड स्तर पर चयन समिति की बैठक करने तथा चयनित लाभुकों की सूची जिला स्तरीय समिति को भेजने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया गया। आपूर्ति विभाग के 1000 एमटी क्षमता वाले गोदाम निर्माण हेतु सेन्हा प्रखंड कार्यालय परिसर में ही भूमि चिह्नित कर आवंटित करने का निर्देश अंचल अधिकारी, सेन्हा को दिया गया।

 

लोहरदगा-नदिया मोड़ से ईरगांव वाया अरकोसा-रामपुर पथ एवं ईरगांव से भंडरा पथ में रैयतों को मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्देश जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को दिया गया। वहीं, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद को पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल परिसर में तोड़ी गई चहारदीवारी का पुनर्निर्माण संबंधित कार्यान्वयन एजेंसी से समन्वय स्थापित कर पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।

 

*बैठक में उप विकास आयुक्त, पीडी आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।*

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जनजातीय गौरव दिवस की सफलता पर जय श्रीराम समिति ने की समीक्षा बैठक, सभी सरना एवं सनातन समाज के लोगों के प्रति जताया आभार

उपायुक्त की अध्यक्षता में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के अनुपालन को लेकर बैठक आयोजित

उपायुक्त की अध्यक्षता में ‘अकील एड़पा’ कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित, माध्यमिक परीक्षा की तैयारी को लेकर दिए गए निर्देश

हेसल के ग्रामीणों की मांगों को लेकर मुखर हुए धीरज प्रसाद साहू, कंपनी प्रबंधन से वार्ता कर समाधान कराने का दिया भरोसा

शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में सामाजिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

एटक को मिला नया राष्ट्रीय नेतृत्व, के. सुब्बारायण अध्यक्ष और अमरजीत कौर महासचिव चुनीं; बिनोद बिहारी पासवान राष्ट्रीय परिषद में

Leave a Comment