उपायुक्त की अध्यक्षता में ‘अकील एड़पा’ कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित, माध्यमिक परीक्षा की तैयारी को लेकर दिए गए निर्देश
================
लोहरदगा।
उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आज ‘अकील एड़पा’ कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों में पाठ्यक्रम की पूर्णता एवं माध्यमिक परीक्षा की तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अपने-अपने विद्यालयों में निर्धारित पाठ्यक्रम समय पर पूरा कराने तथा विद्यार्थियों का नियमित रिवीजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, जिला शिक्षा पदाधिकारी को माध्यमिक परीक्षा से पूर्व सभी विद्यालयों में दो बार प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित कराने का निर्देश दिया गया, ताकि विद्यार्थियों की परीक्षा संबंधी तैयारी का आकलन किया जा सके।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) द्वारा उपलब्ध कराए गए क्वेश्चन बैंक का विद्यार्थियों से नियमित अभ्यास कराया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को प्रश्नों के अभ्यास, पाठ्यक्रम के दोहराव एवं समयबद्ध तैयारी के माध्यम से बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया जाए।
आज की बैठक में उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, आईटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, सभी संबंधित पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे।






















Total Users : 1283607
Total views : 3160012