Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भंडरा: विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में बीडीओ सख्त, कहा— पारदर्शिता और समयसीमा से समझौता नहीं

On: May 6, 2026 10:54 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भंडरा । प्रखंड कार्यालय स्थित सभा भवन में मंगलवार को बीडीओ प्रतिमा कुमारी की अध्यक्षता विकास योजना को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, दीदी बाड़ी, बिरसा मुंडा आम बागवानी सहित अन्य योजनाओं को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान संचालित योजनाओं की भौतिक स्थिति का अद्यतन कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। मौके पर बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता के साथ और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करे। उन्होंने विशेष रूप से मनरेगा के तहत मानव दिवस सृजन बढ़ाने और अधिक से अधिक ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने आवास प्लस सूची से योग्य लाभुकों को अविलंब लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी योग्य परिवार योजना लाभ से वंचित न रहे। बैठक में पंचायत सचिव और रोजगार सेवकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और कार्य के दौरान होने वाली समस्याओं को साझा किया। मौके पर महिपाल भगत, आशीष उरांव, अलोक लकड़ा, अजय उरांव, अभिजीत भगत, धर्मदास भगत, राजेश उरांव, तिवारी भगत, गौरीश गिरीश, मनोज तिर्की उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भंडरा: भीषण गर्मी में पेयजल संकट दूर करने की कवायद, बीडीओ ने जल सहियाओं के साथ की बैठक

चुन्नी लाल उच्च विद्यालय के सितारों ने जिले में लहराया परचम, तीनों संकायों में छात्राओं ने किया टॉप

रक्तदान के सच्चे नायक निकले बृजेश शर्मा,36 वीं बार रक्त देकर बचाई मरीज की जान बना चर्चा का विषय

आगामी गंगा दशहरा कार्यक्रम को लेकर शुरू हुई तैयारियां,बच्चियों ने किया आरती अभ्यास

नगर परिषद की बोर्ड बैठक में विकास योजनाओं का पिटारा खुला, मॉडल बस स्टैंड और सोलर जल मीनार को मंजूरी

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: बोकारो की छोटी ने किया बड़ा कमाल, 12वीं आर्ट्स में बनीं स्टेट टॉपर!

पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों में सीधी भिड़ंत, दो घायल, एक की हालत नाजुक

आकांक्षा ने रचा इतिहासः इंटर साइंस में बनीं स्टेट थर्ड टॉपर, जिला में किया टॉप

बराती वाहन ने टेलर में मारी टक्कर, चालक के साथ मारपीट

एम्स और इंडस्ट्रियल एरिया को जल्द मिलेगी निर्बाध बिजली! DC ने पावर ग्रिड निर्माण का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

मॉनसून से पहले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: मलेरिया और डेंगू से निपटने की पूरी तैयारी, 15 मई से शुरू होगा महा-अभियान!

स्वास्थ्य मंत्री की बेटी ने किया कमाल: ICSE 10वीं बोर्ड में मंतशा इरफान ने हासिल किए 90.1% अंक, मधुपुर में जश्न!

Leave a Comment