Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आगामी गंगा दशहरा कार्यक्रम को लेकर शुरू हुई तैयारियां,बच्चियों ने किया आरती अभ्यास

On: May 6, 2026 10:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

*आगामी गंगा दशहरा कार्यक्रम को लेकर शुरू हुई तैयारियां,बच्चियों ने किया आरती अभ्यास*

लोहरदगा:जिले में  वीर शिवाजी चौक स्थित सिद्धिदात्री दुर्गा मंदिर प्रांगण में गंगा दशहरा के पावन अवसर को लेकर तैयारियाँ शुरू हो गई हैं।इसी क्रम में मंगलवार को बच्चियों द्वारा आरती अभ्यास का प्रथम दिन आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बच्चियों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया।इस कार्यक्रम के प्रभारी अशोक कसकर एवं मंदिर पुजारी हरिहर शास्त्री ने बच्चियों को मां गंगा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने बताया कि मां गंगा शीतलता,पवित्रता और जीवनदायिनी शक्ति का प्रतीक हैं।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां गंगा की उत्पत्ति भगवान विष्णु के चरणों से हुई,इसलिए उन्हें “विष्णुपदी” भी कहा जाता है।बाद में वे ब्रह्मा जी के कमंडल में समाहित होकर स्वर्ग में प्रवाहित होती रहीं।उन्होंने आगे बताया कि राजा भागीरथ की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा पृथ्वी पर अवतरित होने को तैयार हुईं।किंतु उनके प्रचंड वेग से पृथ्वी को नुकसान न पहुंचे,इसके लिए भगवान शिव ने उन्हें अपनी जटाओं में धारण कर उनके प्रवाह को नियंत्रित किया।इस अवसर पर बच्चियों को आरती,पूजा विधि और धार्मिक परंपराओं की भी जानकारी दी गई,ताकि गंगा दशहरा के दिन वे विधिवत कार्यक्रम में भाग ले सकें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शर्मसार: 9वीं की छात्रा से 3 महीने में दो बार गैंगरेप, वीडियो वायरल कर मांगे 2 लाख!

पाइप फटने से बह रहा हजारों लीटर पानी, निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार को लेकर प्रशासन सक्रिय, बीडीओ ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण

सड़क हादसे में युवक की मौत, दो बहनें गंभीर घायल, गांव में मातम

राज संपोषित प्लस टू स्कूल के छात्रों का जलवा, तीनों संकायों में लहराया परचम

कोल वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, सड़क जाम

इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, अलकामा और रूपाली कुमारी बने प्रखंड टॉपर

सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य को लेकर जिलेभर में जागरूकता शिविर आयोजित, बच्चों के अधिकार, बाल संरक्षण कानून एवं निःशुल्क विधिक सहायता की दी गई जानकारी

पुलिस की बड़ी कार्रवाईः 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

सदर अस्पताल में मेडिकल बोर्ड की बैठक, जांच के बाद दर्जनों दिव्यांगों को मिला प्रमाण पत्र

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने किया ईवीएम-वेयरहाउस का किया निरीक्षण

छूटे हुए सभी मतदाताओं की मैपिंग कराएं : संदीप कुमार मीना,,निर्वाचन विभाग की समीक्षा में उपायुक्त ने दिए निदेश*

Leave a Comment