Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मुर्गी फार्म से इन्वर्टर-बैट्री की चोरी, 25 हजार का नुकसान

On: May 4, 2026 1:55 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पिंडारकोण के पूर्णाडीह टोला में चोरों ने तोड़ा ताला

गिद्धौर (चतरा)। थाना क्षेत्र के पिंडारकोण गांव स्थित पूर्णाडीह टोला में अज्ञात चोरों ने एक मुर्गी फार्म को निशाना बनाते हुए इन्वर्टर और बैट्री की चोरी कर ली। घटना को लेकर भुक्तभोगी ने गिद्धौर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार गुप्ता के मुर्गी फार्म में शनिवार की रात चोरी की घटना हुई। उन्होंने बताया कि रात करीब 10 बजे वह फार्म से अपने घर चले गए थे। इसके बाद देर रात करीब ढाई बजे जब वह पुनः फार्म पहुंचे, तो देखा कि फार्म का ताला टूटा हुआ है।

Also Read: बरही बैंक डकैती का पर्दाफाश: करोड़ों के सोने के साथ यूपी के बनारस से पकड़ा गया इंटरस्टेट गैंग

अंदर जांच करने पर पाया गया कि अज्ञात चोर इन्वर्टर और बैट्री चोरी कर ले गए हैं। इस घटना में लगभग 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर चोरी की जांच एवं सामान बरामद करने की मांग की है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कांग्रेस में फिर बढ़ा कद, आभा ओझा बनीं प्रदेश सचिव

माइक्रो फाइनेंस में उत्कृष्ट कार्य पर सिकंदर यादव सम्मानित

साइबर ठगी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद

पत्रकार की माता के दशकर्म में शोकसभा, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

कुएं में गिरने से महिला की मौत, गांव में पसरा मातम

बरही बैंक डकैती का पर्दाफाश: करोड़ों के सोने के साथ यूपी के बनारस से पकड़ा गया इंटरस्टेट गैंग, झारखंड पुलिस और UP STF का बड़ा ऑपरेशन!

शादी का पोस्टर लगाकर हो रही थी डोडा तस्करी, पुलिस ने 252 किलो बरामद किया

पुलिस की दोहरी कार्रवाई: अवैध लकड़ी व 282 किलो डोडा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

डिप्टी कमिश्नर चतरा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

भीषण सड़क हादसा: कार और बाइक की जोरदार टक्कर, 2 युवकों की दर्दनाक मौत!

श्री सर्वेश्वरी समूह प्रार्थना गृह द्वारा शहरी क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में पनशाला अधिष्ठापित कर मानवीय संवेदना की मिशाल पेश की

भव्य सामूहिक उपनयन संस्कार: 71 बटुकों ने विधि-विधान से धारण किया जनेऊ, गाजे-बाजे के साथ निकली बारात!

Leave a Comment