Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पुलिस की दोहरी कार्रवाई: अवैध लकड़ी व 282 किलो डोडा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा, तस्करों पर कड़ी नजर

चतरा। अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक ओर जहां अवैध लकड़ी से लदा ट्रैक्टर जब्त किया, वहीं दूसरी कार्रवाई में 282 किलोग्राम अवैध डोडा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पूरे मामले की जानकारी एसडीपीओ संदीप सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। पहली कार्रवाई प्रतापपुर थाना क्षेत्र के सहरिया चौक के पास की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि मनातू से बिहार की ओर अवैध लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर छापेमारी दल ने एक ब्लू रंग के एसीई ट्रैक्टर को रोका, जिसकी ट्रॉली में अवैध लकड़ी के बोटे लदे थे। पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने ट्रैक्टर समेत 24 पीस लकड़ी के बोटे जब्त कर लिए। इस मामले में ट्रैक्टर मालिक रामविजय यादव एवं अज्ञात चालक के खिलाफ प्रतापपुर थाना कांड संख्या 42/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता व वन अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फरार चालक की तलाश जारी है। दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की। सूचना मिली थी कि कुंदा की ओर से धान की बोरियों के नीचे डोडा छिपाकर बिहार ले जाया जा रहा है। इसके बाद प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बेलवादहर गांव में वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक मालवाहक ऑटो को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 10 बोरियों में छिपाकर रखा गया 282 किलोग्राम डोडा बरामद हुआ।

मौके से पुलिस ने ऑटो चालक अजय कुमार साव 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ प्रतापपुर थाना कांड संख्या 43/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने मालवाहक ऑटो को भी जब्त कर लिया है। एसडीपीओ संदीप सुमन ने कहा कि जिले में अवैध तस्करी और मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Also Read: डिप्टी कमिश्नर चतरा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment