Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शादी का पोस्टर लगाकर हो रही थी डोडा तस्करी, पुलिस ने 252 किलो बरामद किया

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बोलेरो जब्त, तस्कर फरार

चतरा। लावालौंग थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के लिए तस्कर अब नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामले में तस्करों ने पुलिस की नजर से बचने के लिए शादी समारोह का पोस्टर लगाकर वाहन के जरिए डोडा तस्करी का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सतर्कता से बड़ी खेप पकड़ी गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बगरा-लावालौंग मार्ग से एक बोलेरो वाहन में भारी मात्रा में डोडा लेकर तस्कर गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया और सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया।

जांच के दौरान लावालौंग की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो (JH 03L 6130) को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक घबरा गया और वाहन को जंगल क्षेत्र स्थित चार फेड़ी महुआ पास में छोड़कर फरार हो गया। थाना प्रभारी चंदन कुमार ने तस्करों का पीछा भी किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वे भागने में सफल रहे। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो उसमें 13 बोरों में भरा करीब 252 किलोग्राम डोडा बरामद किया गया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी जब्त कर लिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तस्करों की पहचान के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। इस कार्रवाई में एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब, थाना प्रभारी चंदन कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Also Read: पुलिस की दोहरी कार्रवाई: अवैध लकड़ी व 282 किलो डोडा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment