प्रतिबिंब ऐप से ट्रैक हुआ नंबर, तकनीकी छापेमारी में आरोपी पकड़ा गया
मयूरहंड (चतरा)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपराध अनुसंधान विभाग, रांची द्वारा 28 अप्रैल 2026 को प्रतिबिंब ऐप के माध्यम से एक संदिग्ध मोबाइल नंबर को चिन्हित किया गया था, जिसके आधार पर मयूरहंड थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी आशीष प्रसाद के नेतृत्व में तकनीकी शाखा के सहयोग से गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मोबाइल नंबर 9998222081 से जुड़े आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान करण कुमार (24 वर्ष), पिता लक्ष्मण साव, ग्राम बभनडीह, थाना इटखोरी के रूप में हुई है।
Also Read: बरही बैंक डकैती का पर्दाफाश: करोड़ों के सोने के साथ यूपी के बनारस से पकड़ा गया इंटरस्टेट गैंग
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मयूरहंड थाना कांड संख्या 28/26 (दिनांक 02.05.2026) के तहत आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से कई अहम सामान बरामद किए गए, जिनमें— 3 एंड्रॉयड मोबाइल (मोटोरोला एज 50 फ्यूजन, रेडमी नोट 9 प्रो, विवो Y29 5G), विभिन्न बैंकों के डेबिट कार्ड एवं पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, 5 सिम कार्ड (एयरटेल, जिओ आदि), ₹10,350 नकद, यूएई के 10 दिरहम के 2 नोट, पीड़ित द्वारा भेजे गए ₹6,100 के दस्तावेज, जांच के दौरान साइबर ठगी से संबंधित कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।
इस कार्रवाई में एएसआई बिपिन बिहारी सिंह, सशस्त्र बल एवं तकनीकी शाखा, चतरा की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया कि साइबर अपराध में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर अपराधियों में हड़कंप मच गया है और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
Also Read: शादी का पोस्टर लगाकर हो रही थी डोडा तस्करी, पुलिस ने 252 किलो बरामद किया
Also Read: पुलिस की दोहरी कार्रवाई: अवैध लकड़ी व 282 किलो डोडा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार























Total Users : 942865
Total views : 2696254