Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

डिप्टी कमिश्नर चतरा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

उपायुक्त की फोटो का दुरुपयोग, साइबर अपराध मानते हुए कार्रवाई शुरू

चतरा। जिला प्रशासन, चतरा के संज्ञान में यह मामला आया है कि “डिप्टी कमिश्नर चतरा” के नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है, जिसमें उपायुक्त चतरा की तस्वीर का दुरुपयोग किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उक्त आईडी पूरी तरह फर्जी है और इसका जिला प्रशासन या उपायुक्त से कोई भी संबंध नहीं है। जिला प्रशासन ने इस कृत्य को गंभीर मानते हुए बताया कि इस प्रकार की गतिविधि साइबर अपराध की श्रेणी में आती है। मामले को लेकर साइबर सेल एवं संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सूचित कर दिया गया है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त रवि आनंद ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि वे सोशल मीडिया का उपयोग करते समय पूरी सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध या अनधिकृत प्रोफाइल से दूरी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के फर्जी अकाउंट अक्सर लोगों को गुमराह करने, विश्वास जीतने या ठगी जैसे अपराध करने के उद्देश्य से बनाए जाते हैं। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि—

  • किसी अनजान प्रोफाइल की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें
  • अपनी व्यक्तिगत या गोपनीय जानकारी साझा न करें
  • किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत जिला प्रशासन या नजदीकी साइबर थाना को दें

जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि उपायुक्त एवं जिला प्रशासन से संबंधित सभी आधिकारिक सूचनाएं केवल प्रमाणित और अधिकृत माध्यमों से ही जारी की जाती हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक नागरिक बनने की अपील की है।

Also Read: झारखंड के 7 साल के लाल ने रचा इतिहास: समुद्र की लहरें चीरकर श्रीलंका से तैरकर पहुंचा भारत, बनाया डबल वर्ल्ड रिकॉर्ड!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment