Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कुएं में गिरने से महिला की मौत, गांव में पसरा मातम

On: May 4, 2026 1:45 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

खेत पटवन के दौरान फिसला पैर, गहरे कुएं में गिरने से गई जान

सिमरिया (चतरा)। थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान रिंकी कुमारी (पति अनिल यादव) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिंकी कुमारी अहले सुबह अपने घर के पास स्थित बारी (खेत) में लगी फसल का पटवन करने गई थीं। इसी दौरान कुएं के पास उनका पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर गहरे कुएं में जा गिरीं। पानी में डूबने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Also Read: बरही बैंक डकैती का पर्दाफाश: करोड़ों के सोने के साथ पकड़ा गया इंटरस्टेट गैंग

जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान कुएं में उनकी चप्पल तैरती हुई दिखी, जिससे अनहोनी की आशंका बढ़ गई। इसके बाद ग्रामीणों को सूचना दी गई और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद महिला के शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल मामले में आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि मृतका के मायके पक्ष की ओर से अब तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मंडल कारा में डीसी और एसपी का औचक छापा: चप्पे-चप्पे की ली तलाशी, जानिए जेल के अंदर क्या मिला?

कांग्रेस में फिर बढ़ा कद, आभा ओझा बनीं प्रदेश सचिव

माइक्रो फाइनेंस में उत्कृष्ट कार्य पर सिकंदर यादव सम्मानित

मुर्गी फार्म से इन्वर्टर-बैट्री की चोरी, 25 हजार का नुकसान

साइबर ठगी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद

पत्रकार की माता के दशकर्म में शोकसभा, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

बरही बैंक डकैती का पर्दाफाश: करोड़ों के सोने के साथ यूपी के बनारस से पकड़ा गया इंटरस्टेट गैंग, झारखंड पुलिस और UP STF का बड़ा ऑपरेशन!

शादी का पोस्टर लगाकर हो रही थी डोडा तस्करी, पुलिस ने 252 किलो बरामद किया

पुलिस की दोहरी कार्रवाई: अवैध लकड़ी व 282 किलो डोडा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

डिप्टी कमिश्नर चतरा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

भीषण सड़क हादसा: कार और बाइक की जोरदार टक्कर, 2 युवकों की दर्दनाक मौत!

श्री सर्वेश्वरी समूह प्रार्थना गृह द्वारा शहरी क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में पनशाला अधिष्ठापित कर मानवीय संवेदना की मिशाल पेश की

Leave a Comment