सांसद समेत समाज के विभिन्न वर्गों के लोग हुए शामिल
इटखोरी (चतरा)। प्रखंड के एक दैनिक अखबार के पत्रकार पंकज कुमार सिंह की दिवंगत माता के दशकर्म के अवसर पर रविवार को गांधी चौक स्थित उनके आवास पर शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पत्रकार एवं स्थानीय लोग उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा में सांसद कालीचरण सिंह, जिप उपाध्यक्ष बृजकिशोर तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
इस मौके पर सांसद कालीचरण सिंह ने दिवंगत के पुत्र पंकज कुमार सिंह को ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। पूरे कार्यक्रम में शोक का माहौल रहा और उपस्थित लोगों ने दिवंगत के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। समाज के विभिन्न वर्गों की उपस्थिति ने परिवार को संबल प्रदान किया।
Also Read: बरही बैंक डकैती का पर्दाफाश: करोड़ों के सोने के साथ यूपी के बनारस से पकड़ा गया इंटरस्टेट गैंग
Also Read: शादी का पोस्टर लगाकर हो रही थी डोडा तस्करी, पुलिस ने 252 किलो बरामद किया
Also Read: पुलिस की दोहरी कार्रवाई: अवैध लकड़ी व 282 किलो डोडा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार























Total Users : 942871
Total views : 2696264