Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

श्री सर्वेश्वरी समूह प्रार्थना गृह द्वारा शहरी क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में पनशाला अधिष्ठापित कर मानवीय संवेदना की मिशाल पेश की

On: May 4, 2026 1:10 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
गुमला – जेष्ठ मास की तपती गर्मी सूर्य के प्रचण्ड ताप की प्रतीक मानी जाती है। सनातनी पंचांग के अनुसार इस माह का सबसे गर्म माह में शुमार होता है  और  ऐसे में राहगीरों को शुद्ध, स्वच्छ और शीतल जल मुहैया कराया जाना लोकसेवा का अप्रतिम रुप कहा जा सकता है। श्री सर्वेश्वरी समूह प्रार्थना गृह गुमला के सदस्यों ने नर सेवा के इसी श्रृंखला में शहरी क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों यथा जशपुर रोड़ स्थित वृद्धि वेल्थ के कार्यालय के समीप, एस एस हाई स्कूल रोड़ के सरस्वती सर्जिकल के सामने तथा सिंसई रोड़ में पनशाला अधिष्ठापित कर‌ मानवीय संवेदना की मिशाल पेश की है। समूह की गुमला शाखा के उपाध्यक्ष अजय प्रसाद ने बताया कि इन पनशालाओं में पूरे गर्मी भर ठंडे पेयजल तथा गुड़- बताशा का व्यवस्था रहेगा, जिसका लाभ लोग उठा सकते हैं। समूह के ही संजय महापात्र ने आम लोगों और राहगीरों को तपती धूप से बचने की नसीहत देते हुए आवश्यक रहने पर ही घर से निकलने की बात कही गयी। उन्होंने खाली पेट कदापि धूप में नहीं रहने की सलाह देते हुए बताया कि सतर्कता से ही सुरक्षित रहा जा सकता है। मौके पर समूह के उपाध्यक्ष अजय प्रसाद सहित कृष्ण कुमार गुप्ता, संजय महापात्र, नन्द कुमार सिंह, आश्रम कुमार, अशोक यादव, श्यामा कांत मिश्र, सुबोध दास, हरिशंकर त्रिपाठी, प्रवीण गुप्ता, मनोज गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह, पंकज गुप्ता, दिनेश महापात्र, सुरेन्द्र सिंह, केदार नाथ दास, भोला नाथ दास, अशोक सिंह, संजीव सिन्हा एवं सुदन सिंह आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कांग्रेस में फिर बढ़ा कद, आभा ओझा बनीं प्रदेश सचिव

माइक्रो फाइनेंस में उत्कृष्ट कार्य पर सिकंदर यादव सम्मानित

मुर्गी फार्म से इन्वर्टर-बैट्री की चोरी, 25 हजार का नुकसान

साइबर ठगी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद

पत्रकार की माता के दशकर्म में शोकसभा, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

कुएं में गिरने से महिला की मौत, गांव में पसरा मातम

बरही बैंक डकैती का पर्दाफाश: करोड़ों के सोने के साथ यूपी के बनारस से पकड़ा गया इंटरस्टेट गैंग, झारखंड पुलिस और UP STF का बड़ा ऑपरेशन!

शादी का पोस्टर लगाकर हो रही थी डोडा तस्करी, पुलिस ने 252 किलो बरामद किया

पुलिस की दोहरी कार्रवाई: अवैध लकड़ी व 282 किलो डोडा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

डिप्टी कमिश्नर चतरा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

भीषण सड़क हादसा: कार और बाइक की जोरदार टक्कर, 2 युवकों की दर्दनाक मौत!

भव्य सामूहिक उपनयन संस्कार: 71 बटुकों ने विधि-विधान से धारण किया जनेऊ, गाजे-बाजे के साथ निकली बारात!

Leave a Comment