Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मंडल कारा में डीसी और एसपी का औचक छापा: चप्पे-चप्पे की ली तलाशी, जानिए जेल के अंदर क्या मिला?

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

उपायुक्त और एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा; कैदियों का खाना, सीसीटीवी और स्वास्थ्य सुविधाओं की हुई बारीकी से जांच।

चतरा, News Scale Live: झारखंड के चतरा जिले में जेल की सुरक्षा और वहां की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। सोमवार को चतरा के उपायुक्त (DC) रवि आनंद और पुलिस अधीक्षक (SP) अनिमेष नैथानी ने अचानक चतरा मंडल कारा (जेल) का औचक निरीक्षण (Surprise Inspection) किया। डीसी और एसपी के अचानक दल-बल के साथ जेल पहुंचने से हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने कारा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कैदियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं तक का बारीकी से जायजा लिया।

सीसीटीवी से लेकर कैदियों के वॉर्ड तक की हुई चेकिंग निरीक्षण के दौरान डीसी रवि आनंद और एसपी अनिमेष नैथानी ने सबसे पहले जेल के प्रवेश और निकास द्वार की नियंत्रण व्यवस्था को परखा। इसके बाद उन्होंने जेल परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता (Working Condition) की जांच की और सख्त निर्देश दिया कि सभी महत्वपूर्ण जगहों पर कैमरों के जरिए 24 घंटे लगातार निगरानी रखी जाए। साथ ही जेल के अंदर सुरक्षा प्रहरियों की तैनाती, नियमित पेट्रोलिंग और बाहर से आने वाले लोगों (आगंतुकों) की सघन जांच और रजिस्टर मेंटेनेंस को और भी मजबूत करने पर जोर दिया गया।

कैदियों के खाने और स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा सुरक्षा के अलावा अधिकारियों ने जेल के अंदर बंदियों के रख-रखाव पर भी खास ध्यान दिया। उन्होंने कैदियों के वार्डों में जाकर साफ-सफाई, रौशनी (पर्याप्त प्रकाश), वेंटिलेशन और पीने के साफ पानी की उपलब्धता की जांच की। इसके अलावा कैदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और अस्पताल (स्वास्थ्य सुविधाओं) में नियमित जांच, जरूरी दवाओं की उपलब्धता व किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की।

सब कुछ मिला ‘ओके’, व्यवस्थाएं संतोषजनक राहत की बात यह रही कि इस सघन और औचक निरीक्षण के दौरान जेल के अंदर सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। जेल परिसर में किसी भी प्रकार की कोई अनियमितता या आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने जेल प्रशासन की पीठ थपथपाते हुए निर्देश दिया कि वे वर्तमान की इन अच्छी व्यवस्थाओं को आगे भी इसी तरह बनाए रखें। उन्होंने कहा कि जेल का संचालन सुरक्षित, व्यवस्थित और मानवीय दृष्टिकोण से प्रभावी होना चाहिए। इस अहम निरीक्षण अभियान में उपायुक्त और एसपी के साथ अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, चतरा के अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) जहूर आलम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) संदीप सुमन सहित जेल के कई पदाधिकारी और कर्मी भी मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment