2003 मतदाता मैपिंग 79 प्रतिशत पर अटकी, जल्द 95 प्रतिशत पूरा करने का लक्ष्य
चतरा। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला निर्वाचन शाखा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए कार्यों की प्रगति का आकलन किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने डेमोग्राफिक डेटा की सम्यक प्रविष्टि (सेमुलर एंट्री) की स्थिति की समीक्षा की। जिन प्रखंडों में कार्य की प्रगति धीमी पाई गई, वहां के संबंधित पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कार्य में तेजी लाने को कहा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन से जुड़ा प्रत्येक कार्य समयबद्ध, त्रुटिरहित और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। उपायुक्त ने जिले के मतदाताओं से संबंधित आंकड़ों की गुणवत्ता और अद्यतन स्थिति पर विशेष जोर दिया तथा कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में प्रस्तावित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) से पूर्व वर्ष 2003 के मतदाताओं के मैपिंग कार्य की भी समीक्षा की गई। जानकारी दी गई कि यह कार्य जिले में अब तक लगभग 79 प्रतिशत ही पूर्ण हो सका है। इस पर उपायुक्त ने असंतोष जताते हुए इसे जल्द से जल्द 95 प्रतिशत तक पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि आगामी निर्वाचन प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न हो। इस अवसर पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
Also Read: 20 एनसीसी कैडेट्स प्रशिक्षण शिविर के लिए हजारीबाग रवाना
Also Read: दर्दनाक हादसा: आंधी-तूफान के बीच बरगी डैम में डूबा क्रूज; 9 पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता






















Total Users : 941829
Total views : 2694914