WhatsApp Group Join Now

गुमला -अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला शाखा गुमला के बैनर तले कर्मचारियों ने अपनी लंबित समस्याओं को लेकर संगठित स्वर में आवाज उठाई। वन प्रमंडल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारियों की उपस्थिति रही, जहां मजदूर दिवस के इतिहास, श्रमिक अधिकारों और वर्तमान प्रशासनिक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
महासंघ के जिला सचिव भूषण कुमार ने संबोधन में 1 मई 1886 के शिकागो श्रमिक आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि आज श्रमिकों को 8 घंटे कार्य का अधिकार लंबे संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि नए श्रम प्रावधानों के लागू होने के बावजूद जमीनी स्तर पर कर्मचारियों को अपने मूल अधिकारों के लिए जूझना पड़ रहा है, जो चिंता का विषय है।
वक्ताओं ने 29 अप्रैल 2026 कोचैनपुर ब्लॉक के केड़ेग मे जमीन मापी करने गये कर्मचारिओं को चप्पल से दौरा दौरा कर मारा गया . घटना शामिल ग्रामीणों की गिरफ्तारी की मांग किया गया
महासंघ के अनुसार 30 अप्रैल को कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया और चैनपुर प्रखंड कार्यालय का घेराव कर प्रशासन से वार्ता की। साथ ही चैनपुर थाना प्रभारी से मिलकर मामले की निगरानी का आग्रह किया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन चरणबद्ध रूप से तेज किया जाएगा।
कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में लगातार हो रही देरी पर गंभीर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि कई महीनों से वेतन लंबित रहने से परिवारों पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है।
बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली में तकनीकी खामियों के कारण भी कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। विशेषकर फील्ड में कार्यरत कर्मियों के लिए बायोमेट्रिक दर्ज करने की कोई व्यवहारिक व्यवस्था नहीं है। महासंघ ने मांग की कि फील्ड कर्मचारियों को बायोमेट्रिक उपस्थिति से छूट दी जाए या वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। कई कर्मियों का पंजीकरण तक नहीं हो पाने से उपस्थिति और वेतन दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि श्रावणी मेला 2025 में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों का भुगतान अब तक लंबित है। इसके अतिरिक्त सिसई और बिशुनपुर सहित कुछ प्रखंडों में प्रभारियों द्वारा 5 से 7 प्रतिशत तक कथित कटौती की शिकायतें भी सामने आई हैं। कर्मचारियों ने इसकी उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।
महासंघ प्रतिनिधियों ने कहा कि स्थानीय स्तर पर कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में उदासीनता दिखाई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
कार्यक्रम में पुरुषोत्तम साहू रघुनंदन वैध, राजेश बड़ाइक, कुवर राम, अनुप नंद, राकेश मिश्रा, प्रकाश इन्दवार, प्रवीण कुमार, प्रकाश कुमार, मुनीर मुण्डा, रघुवर कुमार, एल्विस एक्का, मंजीत लकड़ा, जयपाल महतो, सुरेन्द्र कुमार, हेमंत कुमार, योगेन्द्र कुमार, मेनलाल राम, दिलेश्वर कुमार, शुभमलाल एक्का, सोनम प्रजापति, विमल उरांव, विष्णु कश्यप, मंजीत मजह, सुमन इन्दवार और सोनम तिर्की सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
मजदूर दिवस के अवसर पर कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, सम्मान और समय पर वेतन सुनिश्चित करना ही इस दिवस की वास्तविक सार्थकता है, और इसके लिए वे लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे।



















Total Users : 941470
Total views : 2694451