Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रखंड में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मियों पर सख्ती

On: May 3, 2026 12:01 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

स्वास्थ्य सेवाओं, जनगणना प्रशिक्षण व कार्यालय व्यवस्था का लिया जायजा

चतरा। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद ने शनिवार को कुंदा प्रखंड क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण कर प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जमीनी स्थिति का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, जहां कई कर्मी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उपायुक्त ने संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने एवं एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। कार्यालय परिसर की साफ-सफाई भी संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगली निरीक्षण में सुधार नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त प्रखंड सभागार पहुंचे, जहां चल रहे जनगणना-2027 प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने प्रगणकों से संवाद करते हुए जनगणना की प्रक्रिया और महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 देश की 16वीं एवं स्वतंत्रता के बाद की 8वीं जनगणना होगी, जिसे इस बार पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने प्रगणकों से पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इसके बाद उपायुक्त ने प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र, कुंदा का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति पंजी, दवा भंडारण कक्ष, प्रसूति कक्ष एवं साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए उन्होंने स्वयं शुगर एवं ब्लड प्रेशर जांच भी कराई। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर उपस्थित रहने एवं स्वच्छता बनाए रखने के सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही पर सीधी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्राचीन महादेव मठ का भी दौरा कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने पुजारियों व ग्रामीणों से सौंदर्यीकरण को लेकर सुझाव लिए तथा अंचल अधिकारी को ग्राम सभा के माध्यम से प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ करने का निर्देश दिया। इस मौके पर अंचल अधिकारी दीपक कुमार मिश्रा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी, कर्मी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Also Read: झारखंड के 7 साल के लाल ने रचा इतिहास: समुद्र की लहरें चीरकर श्रीलंका से तैरकर पहुंचा भारत, बनाया डबल वर्ल्ड रिकॉर्ड!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नामांकन जागरूकता अभियान, घर-घर जाकर अभिभावकों से की अपील

20 एनसीसी कैडेट्स प्रशिक्षण शिविर के लिए हजारीबाग रवाना

समाज कल्याण व बाल संरक्षण योजनाओं की समीक्षा, आंगनबाड़ी सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश

मजदूर दिवस पर अराजपत्रित कर्मचारियों का हुंकार: वेतन बकाया, बायोमेट्रिक बाधा और कथित कटौती पर कार्रवाई की मांग

भव्य स्वदेशी मेले का आगाज: CM और राज्यपाल ने किया उद्घाटन, कहा- स्वदेशी अपनाएं, देश मजबूत बनाएं!

खौफनाक वारदात: चरित्र पर था शक, तो पति बन गया हैवान, नुकीले रॉड से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट!

झारखंड के 7 साल के लाल ने रचा इतिहास: समुद्र की लहरें चीरकर श्रीलंका से तैरकर पहुंचा भारत, बनाया डबल वर्ल्ड रिकॉर्ड!

भावभीनी विदाई: 36 साल की शानदार सेवा के बाद सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह हुए रिटायर, छलके आंसू!

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने ली महिला की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने 15 घंटे तक किया चक्का जाम!

अवैध कटाई का खेल: बिना परमिशन काट डाला 100 साल पुराना ऐतिहासिक इमली का पेड़, लाखों में बेची लकड़ी!

मजदूर दिवस पर जागरूकता की गूंज… नारों से गूंजा इलाका

दर्दनाक हादसा: आंधी-तूफान के बीच बरगी डैम में डूबा क्रूज; 9 पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता!

Leave a Comment