नवम वर्ग में नामांकन बढ़ाने व अनुपस्थित छात्रों को स्कूल लाने पर जोर
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू गंगा स्मारक उच्च विद्यालय में नवम वर्ग में नए नामांकन को लेकर शनिवार को विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार टिंकू के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के तहत विद्यालय की टीम गिद्धौर, सलगा, सियारी समेत आसपास के गांवों में पहुंची और छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से मुलाकात कर अपने बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने की अपील की। इसके साथ ही ऐसे छात्र-छात्राओं के घर भी जाकर संपर्क किया गया, जो नियमित रूप से विद्यालय नहीं आ रहे हैं। शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई के महत्व को समझाते हुए उन्हें प्रतिदिन विद्यालय भेजने का आग्रह किया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ना तथा ड्रॉपआउट की संख्या को कम करना है। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक गेंदों रविदास सहित अन्य शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
Also Read: 20 एनसीसी कैडेट्स प्रशिक्षण शिविर के लिए हजारीबाग रवाना
Also Read: दर्दनाक हादसा: आंधी-तूफान के बीच बरगी डैम में डूबा क्रूज; 9 पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता






















Total Users : 941833
Total views : 2694918