चतरा। झारखंड सरकार के निर्देशानुसार जिले में आमजनों को पेयजल संकट से राहत दिलाने के उद्देश्य से 24 अप्रैल से 11 मई 2026 तक पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन, चतरा द्वारा इस विशेष अभियान के तहत पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में 27 अप्रैल को जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर निम्न स्थानों पर लगाए जाएंगे चतरा के बरैनी/दरियातु गिद्धौर के मंझगांवा, हंटरगंज के डाहा/ लेंजवा, प्रतापपुर के भरही/योगियारा, कुंदा के मरगड़ा, लावालौंग के मंधनिया, सिमरिया के चोपे/पगार, इटखोरी के टोनाटांड़/पितीज, मयूरहंड के फुलांग, कान्हाचट्टी के कोल्हैया, पत्थलगड़ा के सिंघानी व टंडवा के सराडू/कबरा, इसके अतिरिक्त नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गतवार्ड संख्या 05 एवं 06 मध्य विद्यालय दीभा स्कूल, चतरा में भी शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत, बंद जलमीनारों की जांच, पेयजल संकटग्रस्त क्षेत्रों की पहचान एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही ग्राम सभा के माध्यम से आवश्यक योजनाओं का चयन भी किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर अपनी पेयजल संबंधी समस्याएं दर्ज कराएं, ताकि समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उपायुक्त रवि आनंद के नेतृत्व में यह अभियान जिले में पेयजल संकट के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
Also Read: सड़क हादसा: चतरा-रांची मुख्य मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम! Also Read: हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक और ट्रेलर में जोरदार टक्कर, भिड़ंत के बाद भड़की आग में धू-धू कर जले दोनों वाहन




















Total Users : 932978
Total views : 2682872