ड्यूटी पर जा रहा था युवक, कसारी मोड़ के पास हुआ हादसा, पुलिस ने ट्रक को किया जब्त, फरार चालक की तलाश जारी
सिमरिया (चतरा): झारखंड के चतरा जिले में रफ्तार का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। सिमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत चतरा-रांची मुख्य मार्ग पर कसारी मोड़ के समीप रविवार को एक अनियंत्रित ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। इस दुखद सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान कमलेश उरांव पिता कैलू उरांव, निवासी कुरुमडाड़ी (जबड़ा) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कमलेश रविवार अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर टंडवा स्थित एनटीपीसी (NTPC) में अपने काम पर जा रहा था। इसी दौरान कसारी मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके का फायदा उठाकर ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही सिमरिया थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और उचित कार्रवाई की मांग को लेकर चतरा-रांची मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया है। सड़क जाम होने के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और आवागमन पूरी तरह बाधित है। पुलिस प्रशासन ग्रामीणों को समझाने और जाम हटाने का प्रयास कर रहा है।
हादसा: शादी में जा रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत!





















Total Users : 1022682
Total views : 2803243