Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मदरसा चिसतिया में तीन वर्ष से मध्याह्न भोजन का आवंटन बंद, एक-एक मुट्ठी चावल दानकर चलाया जा रहा

On: July 22, 2023 8:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददात
मयूरहंड(चतरा): सिमरीया विधानसभा में एकलौता मदरसा चिसतिया महेशा में सरकार द्वारा बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन का आवंटन तीन वर्षों से बंद है। जबकि मदरसा चिसतिया प्रबंधन समिति में अध्यक्ष सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास, सचिव मोहम्मद इशाक अली, पदेन सदस्य जिला शिक्षा पदाधिकारी चतरा, पदेन सदस्य अनुमंडल पदाधिकारी चतरा एवं प्रधानाध्यापक केबी हाई स्कूल इटखोरी शामिल हैं। ज्ञात हो मदरसा की स्थापना वर्ष 15 नवंबर 1972 को किया गया, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर 7244 एवं मदरसा नंबर 720 है। बावजूद मदरसा में मध्याह्न भोजन का आवंटन उपलब्ध नहीं हो रहा है। जबकी आवंटन बंद होने की स्पष्ट जानकारी किसी के पास नहीं है। मदरसा में प्रतिनियुक्त प्रधानाध्यापक मोहम्मद हशमुदीन अंसारी ने बताया कि हमारा पदस्थापना सोकी उच्च विद्यालय में था। डिप्टेशन में अगस्त 2022 से यहां प्रभारी प्रधानाध्यापक पदस्थापित हूं। तब से लेकर अभी तक विभाग के तरफ से मध्याह्न भोजन का आवंटन उपलब्ध नहीं करवाया गया है और ना हीं रसोइया का वेतनमान दी जा रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार कोविड समय से हीं आवंटन बंद पड़ा हुआ है। जिसकी सुचना संबंधित पदाधिकारी को भी दी गई है। विद्यालय में ऑनलाईन 45 बच्चे नामांकित है और नामांकन जारी है। इन सभी बच्चों का मध्याह्न भोजन की व्यवस्था ग्रामीणो द्वारा एक-एक मुट्ठी चावल दानकर की जा रही है। वहीं सचीव इशाक अली द्वारा मदरसा में बच्चों को भोजन और अच्छी शिक्षा मिल सके इसके लिए रसोइया एवं एक निजी शिक्षक को वेतन दी जा रही है। इस पर प्रभारी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मंजु कुमारी ने बताया कि उपर से हीं आवंटन बंद कर दी गई है। इसकी जांच आरडीडी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा भी की गई है। विधायक से पुछे जाने पर बताया गया कि इसकी जानकारी मुझे नहीं थी। अब जानकारी हुई है जिला शिक्षा पदाधिकारी से बात कर जल्द समाधान किया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि जानकारी अनुसार पूर्व के जांच रिपोर्ट अनुसार विद्यालय में बच्चे नहीं थे जिसके कारण आवंटन बंद कर दी गई थी। जिला शिक्षा अधीक्षक को जांचकर रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

संजना सिलाई मशीन एवं संतोष श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन

महायज्ञ की धूम, कलश यात्रा व नगर भ्रमण से भक्तिमय माहौल

लोटार डैम गहरीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय, स्थल निरीक्षण कर बनी रणनीति

तीन वर्षों बाद बहाल हुई बिजली, लगा नया ट्रांसफार्मर

विकास की दो बड़ी पहल, सीसीएल और एनटीपीसी के साथ एमओयू, वीरहोर परिवारों के आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा विकास

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

‘बेस्ट शेफ ऑफ द ईयर’ बने विक्की साव; बोले- “खाना बनाने से ज्यादा परोसने का भाव महत्वपूर्ण”

Leave a Comment