Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

झारखंड पुलिस को मिली 1,485 आधुनिक वाहनों की सौगात

On: March 14, 2026 12:05 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 12 नए थानों का ऑनलाइन शिलान्यास भी किया

रांची। राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित समारोह में झारखंड पुलिस को 1,485 आधुनिक वाहनों की सौगात दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों में स्थापित होने वाले 12 नए थानों का ऑनलाइन शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर नए थानों की आधारशिला रखी और हरी झंडी दिखाकर पुलिस के लिए आवंटित वाहनों को रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक शांति, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी पुलिस की होती है। आधुनिक वाहनों की उपलब्धता से पुलिस की गतिशीलता, प्रतिक्रिया क्षमता और क्षेत्रीय निगरानी व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा, जिससे घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में आधुनिक वाहनों का बेड़ा झारखंड पुलिस को एक साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। यह झारखंड के 25 वर्षों के सफर में पुलिस आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

मुख्यमंत्री ने हाल की एक घटना का उदाहरण देते हुए बताया कि धुर्वा थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चों के अपहरण मामले में झारखंड पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और एक अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। उन्होंने कहा कि ऐसे उदाहरण पुलिस की दक्षता और तकनीक के बेहतर उपयोग को दर्शाते हैं। मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों से भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास, संवाद और सहयोग जितना मजबूत होगा, राज्य की सुरक्षा व्यवस्था उतनी ही बेहतर होगी।

राज्य सरकार द्वारा झारखंड पुलिस के लिए कुल 1,255 पेट्रोलिंग वाहन और 1,697 दोपहिया वाहन स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से पहले चरण में 636 पेट्रोलिंग वाहन और 849 दोपहिया वाहन विभिन्न जिलों और थानों को आवंटित किए जा रहे हैं।

समारोह में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, मंत्री राधाकृष्ण किशोर, संजय प्रसाद यादव, डॉ. इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय, शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल तथा डीजीपी तदाशा मिश्रा सहित झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की आशंका, सुनसान इलाके में वारदात | Chatra Crime News

उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में भू-अर्जन की बैठक आयोजित

कैलाश राम चंद्रवंशी बने भाजपा मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, संगठन को और मजबूत करने की जताई उम्मीद

कोनी गांव में श्री श्री 1008 रूद्र महायज्ञ सह हनुमान-शिव महापूजन का शुभारंभ, जलयात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन, 19 मार्च तक चलेंगे विभिन्न कार्यक्रम

गैस सिलेंडर की कमी की अफवाह से बढ़ी भीड़, एजेंसी ने कहा पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों पर ध्यान न दें

राज्य उद्यान विकास योजना के तहत किसानों को सब्जी बीज वितरित,16 किसानों को मिला बीज

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं को विचारधारा, संगठन और जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

फ्लाई ऐश ढुलाई में अनियमितता पर बढ़ा आक्रोश, जिप सदस्य ने उपायुक्त को पत्र लिखकर ट्रांसपोर्टरों पर कार्रवाई की मांग की

साहियिका चयन को लेकर आमसभा आयोजित, छह आवेदनों की हुई जांच

बिरहोर टोला में मना पत्रकार संतोष दास का जन्मदिन, बिरहोर बच्चों के बीच केक काटकर किया नाश्ता-बिस्कुट का वितरण

संघरी घाटी में लगातार हादसों पर विधायक ने उठाई आवाज, सड़क ऊंची कर पुल निर्माण की मांग, एनएच विभाग को भेजा पत्र

कोयला लदा हाईवा पलटा, चालक की मौके पर मौत, संघरी घाटी में हादसे के बाद आधा दर्जन वाहनों की टक्कर, कई घंटे जाम

Leave a Comment