इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखंड के धनखेरी पंचायत अंतर्गत ग्राम कोनी में श्री श्री 1008 रूद्र महायज्ञ सह हनुमान एवं शिव महापूजन का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन जिप सदस्य सरिता देवी, आचार्य सह कथावाचक पूज्य आचार्य महाराज कृष्ण संतु शास्त्री तथा उप प्रमुख संजय साव ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जलयात्रा में भाग लिया। श्रद्धालु शेरद से चलकर उतरवाहिनी नदी भद्रकाली से जल लेकर पुनः शेरद पहुंचे। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। जिला परिषद सदस्य ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन 13 मार्च से 19 मार्च तक ग्राम सेरद, पोस्ट करनी, पंचायत धनखेरी, थाना इटखोरी में आयोजित किया जाएगा। 14 मार्च से 18 मार्च 2026 तकरू वेद पूजन, पाठ पारायण, संध्या महाआरती और रात्रि में संगतमय प्रवचन। 19 मार्च को वेद पूजन, पाठ पारायण, हवन, पूर्णाहुति, कन्या पूजन, महाआरती, ब्राह्मण भोजन और महाप्रसाद वितरण। इस आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता, सचिव सतेंद्र कुमार गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष अजय कुमार सहित आयोजन समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं, जिससे पूरे इलाके में धार्मिक और भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
कोनी गांव में श्री श्री 1008 रूद्र महायज्ञ सह हनुमान-शिव महापूजन का शुभारंभ, जलयात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन, 19 मार्च तक चलेंगे विभिन्न कार्यक्रम

On: March 13, 2026 9:35 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 843801
Total views : 2558011