चतरा। ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच युद्ध की खबरों के बीच घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिलने की अफवाह फैलने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थिति यह है कि लोग सुबह सात बजे से ही गैस एजेंसी के बाहर लाइन लगाकर सिलेंडर लेने का इंतजार कर रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं के साथ-साथ एजेंसी के कर्मियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले के प्रतापपुर स्थित एचपी इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी के कर्मी प्रदीप कुमार ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति पहले की तरह सामान्य रूप से जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को सिलेंडर दिया जा रहा है, जिनके मोबाइल पर बुकिंग के बाद ओटीपी प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब उपभोक्ताओं को 25 दिन के बजाय 45 दिन बाद बुकिंग के आधार पर सिलेंडर दिया जा रहा है, जिसके कारण लोग बड़ी संख्या में एजेंसी पहुंच रहे हैं। प्रदीप कुमार ने कहा कि एजेंसी के पास घरेलू सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, इसलिए लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बिना कारण अफवाह फैलाकर अनावश्यक भीड़ और परेशानी की स्थिति पैदा कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति फिलहाल सीमित मात्रा में हो रही है, जिससे बाजार में कालाबाजारी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
गैस सिलेंडर की कमी की अफवाह से बढ़ी भीड़, एजेंसी ने कहा पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों पर ध्यान न दें

On: March 13, 2026 9:34 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 843668
Total views : 2557838