Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

फ्लाई ऐश ढुलाई में अनियमितता पर बढ़ा आक्रोश, जिप सदस्य ने उपायुक्त को पत्र लिखकर ट्रांसपोर्टरों पर कार्रवाई की मांग की

On: March 13, 2026 9:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टंडवा (चतरा)। टंडवा से सिमरिया मुख्य सड़क मार्ग पर एनटीपीसी से उत्पादित फ्लाई ऐश (राख) की ढुलाई में अनियमितता को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। उड़ने वाली सूखी राख के कारण फैल रहे प्रदूषण से क्षेत्र के लोग परेशान हैं और इससे स्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले को लेकर जिला परिषद सदस्य देवन्ती देवी ने उपायुक्त को पत्र लिखकर संबंधित ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पत्र में आरोप लगाया है कि विभागीय जांच और कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि घनी आबादी वाले क्षेत्रों से राख की ढुलाई होने के कारण इन दिनों भारी प्रदूषण फैल रहा है, जिससे आम लोग काफी परेशान हैं। उड़सु बिंगलात, सेरनदाग, किसनपुर, मिस्रोल और धनगड्डा सहित कई क्षेत्रों में सड़क किनारे हाईवा से बड़ी मात्रा में राख डंप की जा रही है। पत्र में रिटको, गुप्ता एसोसिएट, बीकेबी सहित अन्य ट्रांसपोर्टरों को प्रदूषण फैलाने के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। आरोप है कि ये कंपनियां अधिकांशतः तय मानकों की अनदेखी करते हुए राख का परिवहन कर रही हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि झारखंड विधानसभा में सिमरिया विधायक के सवाल के जवाब में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के पत्रांक 34(22) दिनांक 5 मार्च 2026 का हवाला दिया गया है, जिसमें आम लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे गंभीर प्रभावों का उल्लेख किया गया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई जा रही है, जिससे लोगों में कानून व्यवस्था के प्रति निराशा बढ़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसपोर्टरों और बिचौलियों के गठजोड़ के कारण अवैध धनबल का उपयोग कर जांच और कार्रवाई को प्रभावित किया जाता है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में सख्त कदम उठाने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं को विचारधारा, संगठन और जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

साहियिका चयन को लेकर आमसभा आयोजित, छह आवेदनों की हुई जांच

बिरहोर टोला में मनाया पत्रकार संतोष दास का जन्मदिन, बिरहोर बच्चों के बीच केक काटकर किया नाश्ता-बिस्कुट का वितरण

संघरी घाटी में लगातार हादसों पर विधायक ने उठाई आवाज, सड़क ऊंची कर पुल निर्माण की मांग, एनएच विभाग को भेजा पत्र

कोयला लदा हाईवा पलटा, चालक की मौके पर मौत, संघरी घाटी में हादसे के बाद आधा दर्जन वाहनों की टक्कर, कई घंटे जाम

क्षत्रिय गौरव एकता समागम को लेकर लोरम में बैठक, अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा

मोटरसाइकिल सवार युवक की गोली मारकर हत्या, नवोदय विद्यालय मोड़ के पास वारदात, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला होने की आशंका

भू-अर्जन कार्यालय में एसीबी की छापेमारी, दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार जमीन मुआवजा दिलाने के नाम पर मांगे थे 20 हजार रुपये

प्रदान के बोर्ड अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने किया सलगी के रोचो बरवाटोली का भ्रमण, बोले- “लोहरदगा जिला बन सकता है जैविक खेती में अग्रणी”

15 हजार की रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार! ACB की बड़ी कार्रवाई, थाना में हड़कंप…

कौलेश्वरी रामनवमी मेला की तैयारी को लेकर बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और पेयजल व्यवस्था पर हुई चर्चा

लंबित आवासों को पूरा कराने के लिए विशेष अभियान, 11 से 20 मार्च तक चलेगा गहन अभियान, बीडीओ ने दी कार्रवाई की चेतावनी

Leave a Comment