इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखंड निवासी पत्रकार सह समाजसेवी संतोष कुमार दास ने अपना 39वां जन्मदिन किसी आलीशान होटल में नहीं, बल्कि कटुआ के बिरहोर टोला में मनाकर समाजसेवा की मिसाल पेश की। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों और प्रबुद्धजनों ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर उनके इस प्रयास की सराहना की। कटुआ के बिरहोर टोला में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बांकिरा, भद्रकाली महाविद्यालय के प्राचार्य दुलार ठाकुर तथा इटखोरी थाना के सब इंस्पेक्टर दुखी राम महतो विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने पत्रकार संतोष कुमार दास को शॉल ओढ़ाकर और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। वहीं सांसद प्रतिनिधि प्रकाश कुमार दास ने संतोष दास और उनकी पत्नी का एक सुंदर चित्र भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर संतोष दास ने बिरहोर बच्चों और परिवारों के बीच केक काटा तथा सभी के बीच नाश्ता और बिस्कुट का वितरण किया। अपने बीच अधिकारियों और अतिथियों को देखकर बिरहोर परिवारों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में डॉ. संदीप कुमार, मुखिया जुगेश्वर दांगी, पंचायत सचिव अर्चना कुमारी, पत्रकार अशोक पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष मुंशी रविदास, पूर्व अध्यक्ष सुरेश रविदास सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। संतोष दास के परिजनों और मित्रों ने भी इस सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। ज्ञात हो कि आज के दौर में जहां लोग अपने निजी उत्सवों पर बड़ी राशि खर्च करते हैं, वहीं संतोष कुमार दास का यह प्रयास समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश और प्रेरणा का उदाहरण बन गया है।
बिरहोर टोला में मना पत्रकार संतोष दास का जन्मदिन, बिरहोर बच्चों के बीच केक काटकर किया नाश्ता-बिस्कुट का वितरण

On: March 13, 2026 11:29 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 843939
Total views : 2558219