Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

संघरी घाटी में लगातार हादसों पर विधायक ने उठाई आवाज, सड़क ऊंची कर पुल निर्माण की मांग, एनएच विभाग को भेजा पत्र

On: March 13, 2026 9:24 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। चतरा जिले के संघरी घाटी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। इसी गंभीर समस्या को देखते हुए चतरा विधायक जनार्दन पासवान ने घाटी की सड़क को ऊंचा करते हुए वहां पुल निर्माण कराने की मांग उठाई है। उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया है तथा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) विभाग को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। विधायक जनार्दन पासवान ने कहा कि संघरी घाटी चतरा-गया मुख्य मार्ग का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। लेकिन घाटी की सड़क संकरी और नीची होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई बार वाहनों के पलटने, टकराने और जानमाल के नुकसान की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना रहता है। उन्होंने कहा कि घाटी क्षेत्र में सड़क को ऊंचा कर सुरक्षित बनाया जाना जरूरी है। साथ ही वहां मजबूत पुल का निर्माण कराया जाना चाहिए, ताकि पानी की निकासी और यातायात दोनों सुचारू रूप से चल सके। इससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। विधायक ने बताया कि इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग से पत्राचार किया गया है। विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही इस योजना के लिए डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। डीपीआर बनने के बाद परियोजना को स्वीकृति दिलाने की दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, स्थानीय लोगों ने भी विधायक की इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि यदि घाटी क्षेत्र में सड़क का सुधार और पुल निर्माण होता है तो लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर काफी हद तक रोक लग सकेगी और चतरादृगया मार्ग पर आवागमन अधिक सुरक्षित हो जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कैलाश राम चंद्रवंशी बने भाजपा मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, संगठन को और मजबूत करने की जताई उम्मीद

कोनी गांव में श्री श्री 1008 रूद्र महायज्ञ सह हनुमान-शिव महापूजन का शुभारंभ, जलयात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन, 19 मार्च तक चलेंगे विभिन्न कार्यक्रम

गैस सिलेंडर की कमी की अफवाह से बढ़ी भीड़, एजेंसी ने कहा पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों पर ध्यान न दें

राज्य उद्यान विकास योजना के तहत किसानों को सब्जी बीज वितरित,16 किसानों को मिला बीज

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं को विचारधारा, संगठन और जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

फ्लाई ऐश ढुलाई में अनियमितता पर बढ़ा आक्रोश, जिप सदस्य ने उपायुक्त को पत्र लिखकर ट्रांसपोर्टरों पर कार्रवाई की मांग की

साहियिका चयन को लेकर आमसभा आयोजित, छह आवेदनों की हुई जांच

बिरहोर टोला में मना पत्रकार संतोष दास का जन्मदिन, बिरहोर बच्चों के बीच केक काटकर किया नाश्ता-बिस्कुट का वितरण

कोयला लदा हाईवा पलटा, चालक की मौके पर मौत, संघरी घाटी में हादसे के बाद आधा दर्जन वाहनों की टक्कर, कई घंटे जाम

क्षत्रिय गौरव एकता समागम को लेकर लोरम में बैठक, अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा

मोटरसाइकिल सवार युवक की गोली मारकर हत्या, नवोदय विद्यालय मोड़ के पास वारदात, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला होने की आशंका

भू-अर्जन कार्यालय में एसीबी की छापेमारी, दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार जमीन मुआवजा दिलाने के नाम पर मांगे थे 20 हजार रुपये

Leave a Comment