Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं को विचारधारा, संगठन और जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

On: March 13, 2026 9:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा वर्ष 2026 में चलाए जा रहे ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ के अंतर्गत चतरा जिला कार्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता, संगठनात्मक कौशल और अनुशासन को मजबूत करना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, केंद्र और राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आधुनिक संचार माध्यमों, विशेषकर सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही ‘एकात्मक मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। कार्यशाला में राष्ट्रीय प्रवेक्षक डॉ. राजकुमार फूलवरिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राय, प्रियंका रंजना तथा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, राष्ट्र सेवा और पार्टी के मूल सिद्धांतों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रशिक्षण महाअभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और जनसेवा के मूल उद्देश्यों से जोड़ा जा रहा है, जिससे पार्टी और अधिक सशक्त होगी। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रजनीकांत सिन्हा, अक्षयवट पांडेय, प्रदीप सिंह, रामबिलास सिंह, लातेहार जिलाध्यक्ष बंसी यादव, पलामू जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, हजारीबाग जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, कोडरमा जिलाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय सिंह, मिथलेश गुप्ता, सुजीत भारती, शिवकुमार चौबे, बिंदेश्वरी यादव, कपिल पासवान, ऋषिबाला सिंह, विद्यासागर आर्य, बीरेंद्र सिंह मुन्ना, बासुदेव दांगी, आनंद तांबी, चम्पा देवी, अनामिका देवी, पोषण भारती, सुनील चौरसिया, शुभम सिंह, संजय सुमन, अरुण चौरसिया, अमित साहू, युवा जिलाध्यक्ष सुमन सौरव तिवारी, मीडिया प्रभारी काली यादव, अमित सिंह, राजीव कुमार गुप्ता, सुबोध सिंह गुड्डू, बब्लू सिंह सहित लगभग 300 कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राज्य उद्यान विकास योजना के तहत किसानों को सब्जी बीज वितरित,16 किसानों को मिला बीज

फ्लाई ऐश ढुलाई में अनियमितता पर बढ़ा आक्रोश, जिप सदस्य ने उपायुक्त को पत्र लिखकर ट्रांसपोर्टरों पर कार्रवाई की मांग की

साहियिका चयन को लेकर आमसभा आयोजित, छह आवेदनों की हुई जांच

बिरहोर टोला में मनाया पत्रकार संतोष दास का जन्मदिन, बिरहोर बच्चों के बीच केक काटकर किया नाश्ता-बिस्कुट का वितरण

संघरी घाटी में लगातार हादसों पर विधायक ने उठाई आवाज, सड़क ऊंची कर पुल निर्माण की मांग, एनएच विभाग को भेजा पत्र

कोयला लदा हाईवा पलटा, चालक की मौके पर मौत, संघरी घाटी में हादसे के बाद आधा दर्जन वाहनों की टक्कर, कई घंटे जाम

क्षत्रिय गौरव एकता समागम को लेकर लोरम में बैठक, अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा

मोटरसाइकिल सवार युवक की गोली मारकर हत्या, नवोदय विद्यालय मोड़ के पास वारदात, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला होने की आशंका

भू-अर्जन कार्यालय में एसीबी की छापेमारी, दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार जमीन मुआवजा दिलाने के नाम पर मांगे थे 20 हजार रुपये

प्रदान के बोर्ड अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने किया सलगी के रोचो बरवाटोली का भ्रमण, बोले- “लोहरदगा जिला बन सकता है जैविक खेती में अग्रणी”

15 हजार की रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार! ACB की बड़ी कार्रवाई, थाना में हड़कंप…

कौलेश्वरी रामनवमी मेला की तैयारी को लेकर बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और पेयजल व्यवस्था पर हुई चर्चा

Leave a Comment