Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

राज्य उद्यान विकास योजना के तहत किसानों को सब्जी बीज वितरित,16 किसानों को मिला बीज

On: March 13, 2026 9:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड परिसर स्थित सिंगल विंडो केंद्र में राज्य उद्यान विकास योजना, चतरा के तहत किसानों के बीच सब्जी बीज का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 16 किसानों को विभिन्न प्रकार के सब्जियों के बीज उपलब्ध कराए गए। बीज वितरण कार्यक्रम बीटीएम प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मौके पर बीटीएम प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि लोकसेतु पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले किसानों को टमाटर, भिंडी, परोर, करेला, बैंगन और झींगी सहित कई प्रकार की सब्जियों के बीज वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराकर सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देना और उनकी आय में वृद्धि करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी होने के अवसर पर सिंगल विंडो केंद्र में उपस्थित किसानों ने असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण भी सुना। इस अवसर पर कृषक मित्र नोमन साव, प्रसादी पासवान, उद्यान मित्र सुरेश रविदास, मुकेश दांगी, रोहित दांगी समेत कई किसान उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गैस सिलेंडर की कमी की अफवाह से बढ़ी भीड़, एजेंसी ने कहा पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों पर ध्यान न दें

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं को विचारधारा, संगठन और जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

फ्लाई ऐश ढुलाई में अनियमितता पर बढ़ा आक्रोश, जिप सदस्य ने उपायुक्त को पत्र लिखकर ट्रांसपोर्टरों पर कार्रवाई की मांग की

साहियिका चयन को लेकर आमसभा आयोजित, छह आवेदनों की हुई जांच

बिरहोर टोला में मनाया पत्रकार संतोष दास का जन्मदिन, बिरहोर बच्चों के बीच केक काटकर किया नाश्ता-बिस्कुट का वितरण

संघरी घाटी में लगातार हादसों पर विधायक ने उठाई आवाज, सड़क ऊंची कर पुल निर्माण की मांग, एनएच विभाग को भेजा पत्र

कोयला लदा हाईवा पलटा, चालक की मौके पर मौत, संघरी घाटी में हादसे के बाद आधा दर्जन वाहनों की टक्कर, कई घंटे जाम

क्षत्रिय गौरव एकता समागम को लेकर लोरम में बैठक, अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा

मोटरसाइकिल सवार युवक की गोली मारकर हत्या, नवोदय विद्यालय मोड़ के पास वारदात, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला होने की आशंका

भू-अर्जन कार्यालय में एसीबी की छापेमारी, दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार जमीन मुआवजा दिलाने के नाम पर मांगे थे 20 हजार रुपये

प्रदान के बोर्ड अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने किया सलगी के रोचो बरवाटोली का भ्रमण, बोले- “लोहरदगा जिला बन सकता है जैविक खेती में अग्रणी”

15 हजार की रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार! ACB की बड़ी कार्रवाई, थाना में हड़कंप…

Leave a Comment