Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

On: April 26, 2026 1:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मरीजों को बेहतर सुविधा देने पर जोर, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

चतरा। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने शनिवार को सदर अस्पताल, चतरा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण का उद्देश्य अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं और सेवा की गुणवत्ता का मूल्यांकन कर आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना रहा। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल परिसर के विभिन्न वार्डों, ओपीडी कक्षों, इमरजेंसी यूनिट, प्रसूति वार्ड, शिशु वार्ड, दवा भंडारण कक्ष सहित अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों एवं कर्मियों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन करते हुए ड्यूटी रोस्टर के अनुपालन की भी जांच की और सभी को समय पर उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की स्थिति, उनके रख-रखाव एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि आवश्यक दवाओं की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को बाहर से दवा खरीदने की आवश्यकता न पड़े। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं परिजनों से संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं, उपचार की गुणवत्ता तथा किसी प्रकार की कठिनाई के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, प्रतीक्षालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल परिसर में स्वच्छता एवं सुव्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि मरीजों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जल संकट दूर करने ग्राउंड पर उतरे DC: चिलचिलाती धूप में 1 किमी पैदल चलकर पहुंचे भुइयां टोला, शुरू हुआ पेयजल पखवाड़ा

उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी चिकित्सक एवं कर्मी मरीजों के प्रति संवेदनशील एवं उत्तरदायी व्यवहार अपनाएं तथा प्रत्येक मरीज को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचे तथा अस्पताल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को आवश्यक जानकारी और सहयोग प्रदान किया जाए। उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि आमजनों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस उद्देश्य से ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रूह कंपा देने वाला हादसा: शादी में जा रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

​लोहरदगा: आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर ‘प्रमुख नागरिक गोष्ठी’ का आयोजन, अखिल भारतीय प्रचार टोली सदस्य मुकुल कानिटकर ने साझा किए विचार

प्रशासनिक तंत्र की संवेदनहीनता: पन्नी के नीचे जिंदगी गुजार रहे 4 बच्चे और 2 दिव्यांग विधवाएं, बाल संरक्षण विभाग बेखबर

दर्दनाक हादसा: घर में गूंजनी थी शहनाई, पसर गया मातम, छोटे भाई की शादी का कार्ड बांटने निकले बड़े भाई की मौत!

मर्डर मिस्ट्री का खौफनाक पर्दाफाश: 40 हजार की सुपारी देकर कराई गई थी महिला की हत्या, नदी में बोरे में बंद मिली थी लाश!

जगन्नाथ मंदिर मर्डर केस का पर्दाफाश: चोरी का राज खुलने के डर से गार्ड को पत्थर से कूच डाला; 3 लाख कैश के साथ 3 गिरफ्तार!

जल संकट से निपटने के लिए प्रशासन मुस्तैद: सिमरिया और गिद्धौर में पेयजल पखवाड़ा शिविर आयोजित

विद्यालय में सम्मान समारोह, मैट्रिक टॉपर्स हुए सम्मानित

भीषण गर्मी के बीच गहराया पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं, अब तालाब से मछली चोरी

पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के दूसरे दिन जिलेभर में शिविर, उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, बरवाडीह पंचायत में ग्राम सभा में शामिल होकर दिए त्वरित समाधान के निर्देश

पुलिस का बड़ा खुलासा: लूट के दौरान अपने ही साथी को मार दी थी गोली, फॉर्च्यूनर और हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार!

Leave a Comment