Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भीषण गर्मी के बीच गहराया पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

On: April 25, 2026 10:59 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सूख रहे कुएं, बंद पड़े जलमीनारों से बढ़ी मुश्किलें

गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में इन दिनों भीषण गर्मी के कारण पेयजल संकट गहरा गया है। दुवारी, बरियातू, बारीसाखी, पहरा एवं मझगवां पंचायतों के ग्रामीणों को पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई गांवों के कुएं सूखने लगे हैं, जबकि लाखों रुपये की लागत से बने जलमीनार लंबे समय से खराब पड़े हैं। इससे लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि दुवारी पंचायत के बाजार टांड़ रोड तथा बरियातू पंचायत के गंगापुर चेलों टोला और मसूरिया गांव में जलमीनार लंबे समय से बंद पड़े हैं। इसके कारण ग्रामीणों को दूर-दराज के चापानलों और बचे हुए जलस्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा पेयजल व्यवस्था को लेकर करोड़ों रुपये की योजनाएं चलाई जाती हैं, लेकिन गर्मी शुरू होते ही इन योजनाओं की वास्तविक स्थिति सामने आ जाती है। समय पर मरम्मत नहीं होने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।

जल संकट दूर करने ग्राउंड पर उतरे DC: चिलचिलाती धूप में 1 किमी पैदल चलकर पहुंचे भुइयां टोला, शुरू हुआ पेयजल पखवाड़ा

ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त से मांग की है कि प्रखंड क्षेत्र के सभी खराब पड़े जलमीनारों की अविलंब मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को पेयजल संकट से राहत मिल सके। साथ ही बंद पड़ी सरकारी पेयजल योजनाओं को भी जल्द चालू कराने की मांग की गई है। बढ़ती गर्मी के बीच पेयजल संकट ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है और लोग प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विद्यालय में सम्मान समारोह, मैट्रिक टॉपर्स हुए सम्मानित

चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं, अब तालाब से मछली चोरी

उपायुक्त ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के दूसरे दिन जिलेभर में शिविर, उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, बरवाडीह पंचायत में ग्राम सभा में शामिल होकर दिए त्वरित समाधान के निर्देश

पुलिस का बड़ा खुलासा: लूट के दौरान अपने ही साथी को मार दी थी गोली, फॉर्च्यूनर और हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार!

छात्रों के हक के लिए उतरी NSUI: जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम ने किया ए.एस. कॉलेज का दौरा!

नन्हे-मुन्नों ने दिया पर्यावरण बचाने का बड़ा संदेश, संदीपनी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना ‘ग्रीन कलर डे

भीषण सड़क हादसा: पिकअप वैन और बाइक की जोरदार टक्कर, 2 लोग गंभीर रूप से घायल!

हुड़दंगियों और नशेड़ियों पर पुलिस का बड़ा स्ट्राइक: सार्वजनिक मैदानों में अचानक हुई छापेमारी, 2 गिरफ्तार!

शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में ‘अभिनंदन समारोह’: तिलक लगाकर हुआ नए भैया-बहनों का भव्य स्वागत

पुंडरा में बह रही भक्ति की अविरल धारा: श्रीमद् भागवत कथा में ध्रुव तपस्या के प्रसंग से भावविभोर हुए श्रद्धालु!

गोवा में भक्ति का सैलाब: सात दिवसीय ‘सतचंडी महायज्ञ’ का भव्य समापन, ‘जय माता दी’ के जयघोष से गुंजायमान हुआ क्षेत्र!

Leave a Comment