उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पेन, कॉपी और अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, द्वारी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मैट्रिक परीक्षा में जिला स्तर पर पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले छात्र आदर्श कुमार तथा प्रखंड टॉपर समर्पित गर्ग एवं रोशन कुमार को मुखिया जगदीश यादव द्वारा पेन, कॉपी एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुखिया जगदीश यादव ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्रों की मेहनत, लगन और अनुशासन से विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी इनसे प्रेरणा लेकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपील की।
Also Read: पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के दूसरे दिन जिलेभर में शिविर, उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण
समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। शिक्षकगणों ने भी छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस सम्मान समारोह ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया।






















Total Users : 931259
Total views : 2680620