Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जल संकट से निपटने के लिए प्रशासन मुस्तैद: सिमरिया और गिद्धौर में पेयजल पखवाड़ा शिविर आयोजित

On: April 25, 2026 11:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अधिकारियों ने चिलचिलाती धूप में गांव-गांव घूमकर जाना ग्रामीणों का हाल; खराब चापाकलों की हुई तत्काल मरम्मत, ग्राम सभाओं में हुआ योजनाओं का चयन

सिमरिया/गिद्धौर (चतरा) | संवाददाता आसन्न ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए और संभावित पेयजल संकट के त्वरित व स्थायी समाधान के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिले के विभिन्न प्रखंडों में 25 अप्रैल से 11 मई तक ‘पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा’ चलाया जा रहा है। इसी महाअभियान के तहत शुक्रवार और शनिवार को सिमरिया तथा गिद्धौर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में विशेष शिविर व ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया, जहां अधिकारियों ने स्वयं धरातल पर उतरकर समस्याओं का जायजा लिया।

Also Read: पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के दूसरे दिन जिलेभर में शिविर, उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

अभियान के तहत शुक्रवार को सिमरिया प्रखंड की जांगी, डाड़ी, जिरवाखूर्द एवं जबड़ा पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए गए। शिविर में प्रतिनियुक्त तकनीकी पदाधिकारियों और पर्यवेक्षकों ने खराब चापाकलों और जलमीनारों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान जहां संभव हुआ, वहां तत्काल मरम्मत कार्य कराया गया, जबकि अन्य बड़ी योजनाओं के लिए प्राक्कलन (Estimate) तैयार करने का निर्देश दिया गया। इन पंचायतों में आयोजित ग्राम सभाओं में पेयजल योजनाओं के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, कौशल विकास, कृषि, पशुपालन, सूक्ष्म व सोलर सिंचाई तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का भी प्राथमिकता के आधार पर चयन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी ने इन अभियानों का स्वयं निरीक्षण किया तथा पंचायत प्रतिनिधियों व कर्मियों ने क्षेत्र भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।

Also Read: जल संकट दूर करने ग्राउंड पर उतरे DC: चिलचिलाती धूप में 1 किमी पैदल चलकर पहुंचे भुइयां टोला, शुरू हुआ पेयजल पखवाड़ा

दूसरी ओर, गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के बारीसाखी पंचायत भवन में शनिवार को पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीडीओ राहुल देव, सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा और मुखिया सुमीरा कुमारी सहित कई अन्य अधिकारी बारीसाखी पंचायत पहुंचे। यहां भी ग्राम सभा के माध्यम से पेयजल संसाधनों के सुदृढ़ीकरण तथा आधारभूत संरचना के अनुरूप योजनाओं का चयन किया गया। ग्राम सभा के उपरांत, बीडीओ राहुल देव ने चिलचिलाती धूप में पंचायत के विभिन्न जल संकटग्रस्त क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने गांव-गांव घूमकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याएं सुनीं। बीडीओ ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्राप्त जन-समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। गिद्धौर के बारीसाखी में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और समाजसेवियों की भी अहम भूमिका रही। इस अवसर पर मुख्य रूप से पंचायत सचिव दिगंबर पांडे, आवास कोऑर्डिनेटर नजीर अख्तर, उप मुखिया विकास कुमार पांडेय, समाजसेवी प्रसादी पासवान, रामशीष यादव, कर्मधारी रजक, विजय रजक, विकास कुमार बिक्कू, सुनील कुमार यादव, नीरज कुमार पासवान, पवन कुमार पासवान, आदित्य भारती, यदुनंदन यादव, विनय ठाकुर, बद्री यादव के साथ-साथ जलसहिया एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जगन्नाथ मंदिर मर्डर केस का पर्दाफाश: चोरी का राज खुलने के डर से गार्ड को पत्थर से कूच डाला; 3 लाख कैश के साथ 3 गिरफ्तार!

विद्यालय में सम्मान समारोह, मैट्रिक टॉपर्स हुए सम्मानित

भीषण गर्मी के बीच गहराया पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं, अब तालाब से मछली चोरी

उपायुक्त ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के दूसरे दिन जिलेभर में शिविर, उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, बरवाडीह पंचायत में ग्राम सभा में शामिल होकर दिए त्वरित समाधान के निर्देश

पुलिस का बड़ा खुलासा: लूट के दौरान अपने ही साथी को मार दी थी गोली, फॉर्च्यूनर और हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार!

छात्रों के हक के लिए उतरी NSUI: जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम ने किया ए.एस. कॉलेज का दौरा!

नन्हे-मुन्नों ने दिया पर्यावरण बचाने का बड़ा संदेश, संदीपनी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना ‘ग्रीन कलर डे

भीषण सड़क हादसा: पिकअप वैन और बाइक की जोरदार टक्कर, 2 लोग गंभीर रूप से घायल!

हुड़दंगियों और नशेड़ियों पर पुलिस का बड़ा स्ट्राइक: सार्वजनिक मैदानों में अचानक हुई छापेमारी, 2 गिरफ्तार!

शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में ‘अभिनंदन समारोह’: तिलक लगाकर हुआ नए भैया-बहनों का भव्य स्वागत

Leave a Comment