Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

1.700 केजी अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, एक बाइक और 2 स्मार्ट फोन जप्त, भेजे गए जेल

On: July 22, 2023 8:13 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददात
चतराः पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एक किलो 700 ग्राम अफीम के साथ 2 तस्करों को सदर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार तस्कर राजू कुमार और रमेश प्रसाद वर्मा दोनो गिद्धौर निवासी के पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल और 2 स्मार्ट फोन और एक आधार कार्ड भी जप्त किया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि मोटरसाईकिल से दो व्यक्ति गिद्धौर से अवैध अफीम लेकर बेचने के लिए ईटखोरी की और जा रहे हैं। सूचना के आलोक में मेरे नेतृत्व में थाना प्रभारी मनोहर करमाली, पुलिस अवर निरीक्षक मनोज पाल, प्रकाश सेठ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र के चतरा-इटखोरी मार्ग स्थित पेक्सा द्वार के समीप वाहन चेकिंग के क्रम में मोटरसाईकिल से दो व्यक्ति आते दिखे जो पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगे। सशस्त्र बल के सहयोग से दोनो को पकड़ तलाशी ली गई, तो दोनो के पास से कमर में छुपाकर रखे गए एक किलो 700 ग्राम अफीम बरामद किया गया। इस बाबत एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज करते हुए दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गुरु-शिष्य संबंध को कलंकित करने का आरोप, शिक्षक पर गंभीर कार्रवाई की तैयारी

बड़ा हादसा: स्टीमर पलटने से 10 की मौत, कई लापता, राहत-बचाव में जुटी टीमें

पारिवारिक विवाद ने ली तीन जिंदगियां

बरटा गांव में नौ दिवसीय दुर्गा यज्ञ की तैयारी पूरी

रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा

बुनियादी सुविधाओं से वंचित गांव, ग्रामीणों में आक्रोश, बिजली, सड़क, पानी तक नहीं-विकास पर उठे सवाल

एनसीसी फायरिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, 24 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

शिक्षक ने रचा इतिहास, तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज

पंचायत भवन परिसर में महुआ रखने से आवागमन बाधित

युवती से दुष्कर्म का प्रयास विफल, आरोपी गिरफ्तार

एसपी ने किया थाना व संस्थानों का औचक निरीक्षण

भंडरा: बीडीओ ने की विभागवार समीक्षा, खराब हैंडपंपों को दुरुस्त करने और समय पर खाद्यान्न वितरण का सख्त निर्देश

Leave a Comment