भंडरा । भंडरा थाना क्षेत्र के आकाशी गांव में गुरुवार को तालाब में नहाने गई एक महिला को सांप ने काट लिया। सांप के काटने से महिला की स्थिति गंभीर हो गई, जिसे ग्रामीणों की मदद से तुरंत भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आकाशी गांव निवासी फरहाना खातून, पति मौसिम अंसारी शुक्रवार की सुबह आकाशी तालाब में नहाने गई थीं। नहाने के दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उनके पैर में काट लिया। सांप के काटते ही महिला चीखने-चिल्लाने लगी। उनकी आवाज सुनकर तालाब के किनारे मौजूद अन्य महिलाएं और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और महिला को पानी से बाहर निकाला।ग्रामीणों ने बिना देर किए फरहाना खातून को ऑटो से भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया और महिला को एंटी स्नेक वेनम का इंजेक्शन दिया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की स्थिति अभी स्थिर है, लेकिन 24 घंटे तक निगरानी में रखा गया है। चिकित्सक डॉ. ओम कुमार ने बताया कि सांप के काटने पर घबराएं नहीं और तुरंत मरीज को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं। उन्होंने कहा कि झाड़-फूंक और देसी इलाज के चक्कर में समय बर्बाद करने से मरीज की जान जा सकती है। फिलहाल फरहान खातून का इलाज भंडरा स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
भंडरा: आकाशी गांव में तालाब में नहाने गई महिला को सांप ने डसा, अस्पताल में इलाज जारी

On: April 24, 2026 6:51 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
















Total Users : 929502
Total views : 2678192