23 अप्रैल की दोपहर से गायब है युवती, किसी को दिखे तो तुरंत इन नंबरों पर करें संपर्क
आशीष पांडेय (न्यूज स्केल लाइव संवाददाता) चौपारण (हजारीबाग) | झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। क्षेत्र के कमलवार (पाण्डेयबारा) गांव से एक 18 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। घटना के बाद से परिवार में मातम और खौफ का माहौल है। परिजनों ने आम जनता और स्थानीय प्रशासन से युवती को सुरक्षित वापस लाने के लिए मदद की गुहार लगाई है।
मिली जानकारी के अनुसार, लापता युवती की पहचान सुमबुल जहां (उम्र 18 वर्ष), पिता मनुवर अंसारी, निवासी कमलवार (पाण्डेयबारा) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दिनांक 23 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को दोपहर लगभग 2:30 बजे सुमबुल जहां घर से कुछ सामान खरीदने के लिए बाजार निकली थी। वह घर से उसी कपड़ों में निकली थी जो उसने पहन रखे थे, लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं लौटी।
बेटी के घर न लौटने पर परिजनों ने तुरंत उसकी तलाश शुरू की। सगे-संबंधियों, पड़ोसियों और संभावित जगहों पर काफी खोजबीन की गई, लेकिन अब तक सुमबुल का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस रहस्यमयी गुमशुदगी के कारण परिवार गहरे सदमे में है और किसी अनहोनी की आशंका से डरा हुआ है। लापता सुमबुल जहां के परिजनों ने ‘न्यूज स्केल लाइव’ के माध्यम से आम जनता से एक भावुक अपील की है। उन्होंने कहा है कि यदि किसी भी व्यक्ति को सुमबुल जहां कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई भी छोटी-बड़ी जानकारी प्राप्त हो, तो वे मानवता के नाते तुरंत नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें।
📞 मदद के लिए संपर्क नंबर: 9835682532 * 8969922348
स्थानीय लोगों से भी अनुरोध है कि इस सूचना को सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स पर अधिक से अधिक साझा करें, ताकि इस बच्ची को जल्द से जल्द सुरक्षित खोजा जा सके।
दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार हेडमास्टर को कुचला, मौके पर ही मौत!





















Total Users : 930785
Total views : 2679862