लोहरदगा: शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में 1857 के महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
:कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास, दिनेश प्रसाद सिंह, सुप्रिया घोषाल और राजीव कुमार सिंह द्वारा वीर कुंवर सिंह के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया।
प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास ने भैया-बहनों को संबोधित करते हुए वीर कुंवर सिंह के अदम्य साहस और नेतृत्व क्षमता के बारे में बताया। उन्होंने कहा:
”1857 के स्वतंत्रता संग्राम में वीर कुंवर सिंह का योगदान अतुलनीय है। 80 वर्ष की आयु में भी उनका जज्बा हमें सिखाता है कि देश सेवा के लिए आयु नहीं, बल्कि इच्छाशक्ति की आवश्यकता होती है।”
कक्षा षष्ठ से नवम तक के भैया-बहनों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया:विद्यार्थियों ने वीर कुंवर सिंह की जीवनी और उनकी वीरता के किस्से साझा किए तथा सुरीले और ओजस्वी गीतों से विद्यालय परिसर गूंज उठा।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।संपूर्ण कार्यक्रम दिनेश प्रसाद सिंह के कुशल दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ।तथा कार्यक्रम का समापन सामूहिक ‘वन्दे मातरम्’ के गायन के साथ हुआ।






















Total Users : 925190
Total views : 2672285