न्यूज स्केल संवाददाता, गौतम कुमार सिंह
इटखोरी (चतरा)। चतरा के नवपदस्थ उपायुक्त रवि आनंद ने पदभार ग्रहण करने के बाद रविवार को प्रसिद्ध माता भद्रकाली मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। उपायुक्त ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान पंचमुखी हनुमान, सहस्त्र शिवलिंगम एवं कोटेश्वर नाथ मंदिर का भी दर्शन किया। मंदिर कार्यालय पहुंचने पर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने उन्हें माता भद्रकाली की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि माता भद्रकाली मंदिर परिसर को और अधिक भव्य एवं विकसित बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि यहां की धार्मिक आस्था को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व उपायुक्त के अधूरे कार्यों को पूरा करते हुए क्षेत्र की जनता को सभी सुविधाओं का लाभ दिलाया जाएगा। उपायुक्त के इस दौरे से मंदिर विकास और पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम सहित मंदिर प्रबंधन समिति के रतन शर्मा, सुरेंद्र सिंह, मृत्युंजय सिंह, सतीश सिंह, संतोष सोनी समेत कई सदस्य उपस्थित थे।
रवि आनंद बने चतरा के 40वें उपायुक्त, पदभार संभालते ही तय की प्राथमिकताएं






















Total Users : 917942
Total views : 2662477