घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस-प्रशासन के पुख्ता इंतजाम; भगवान भास्कर की प्रतिमा और घाट से ब्लॉक मोड़ तक आकर्षक लाइटिंग रही आकर्षण का केंद्र
इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के छठ घाटों पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ पूजा का समापन सोमवार को हो गया। व्रतियों ने नदी, तालाब और अन्य जलस्रोतों में डुबकी लगाकर सूर्य की आराधना की और रविवार को डूबते तथा सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। व्रतियों के साथ श्रद्धालुओं ने भी दोनों समय सूर्य को दूध और जल का अर्घ्य दिया। सभी घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
भद्रकाली मुहाने घाट पर विशेष आयोजन: भद्रकाली मंदिर स्थित मुहाने छठ घाट को वाराणसी के नमो घाट की तर्ज पर छठ पूजा आयोजन समिति और भद्रकाली मंदिर न्यास समिति ने संयुक्त रूप से सजाया था। सीढ़ी के किनारे भगवान भास्कर की प्रतिमा लगाई गई थी और समिति की ओर से भव्य गंगा आरती का आयोजन हुआ। भद्रकाली छठ घाट से ब्लॉक मोड़ तक आकर्षक लाइटिंग की गई थी। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
मौके पर भद्रकाली मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष वाईके सिंह चौहान, आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपक गिरी, जिला परिषद सदस्य सरिता देवी, पूर्व जिप सदस्य दिलीप साव, रतन शर्मा, टुनी सिंह, पुनीत राहुल, अनुज पांडेय, रवि दांगी समेत भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


















Total Users : 1270205
Total views : 3138842